Aloo Tikki Recipe for Navratri Vrat: नवरात्रि व्रत में बनाएं स्पेशल आलू टिक्की, मिनटों में करें तैयार

Updated:
विज्ञापन
aloo tikki navratri vrat

aloo tikki navratri vrat (AI Image)

Aloo Tikki Recipe for Navratri Vrat: आप भी नवरात्रि का व्रत रख रहे हैं और व्रत के लिए रेसिपी में कुछ टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो आप आलू टिक्की को बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

विज्ञापन

Aloo Tikki Recipe for Navratri Vrat: नवरात्रि का त्योहार अब कुछ ही दिनों में आने वाला है. इन नौ दिन में लोग देवी मां की आराधना करते हैं. इन दिनों में कई लोग व्रत रखते हैं. व्रत के दिनों में लोग फलाहार का सेवन करते हैं. व्रत में खाने को लेकर सावधानी रखनी पड़ती है. अगर आप भी नवरात्रि में व्रत रखने जा रहे है तो आप आलू टिक्की की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. ये व्रत के लिए आसान और टेस्टी रेसिपी है. इसको बनाने के लिए कम चीजों की जरूरत होती है और इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है. तो आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी. 

आलू टिक्की बनाने के लिए सामग्री 

  • आलू – 4-5 उबले हुए
  • सिंघाड़े का आटा- 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • अदरक- एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
  • काली मिर्च पाउडर- आधा छोटी चम्मच
  • घी या तेल

यह भी पढ़ें- Navratri Vrat Recipe Ideas: नवरात्रि व्रत में बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, जानें आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

आलू टिक्की बनाने की विधि (Aloo Tikki Recipe for Navratri Vrat)

  • व्रत के लिए आलू टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप उबले आलुओं को छीलकर अच्छे से मैश कर लें.
  • अब आप इसमें सिंघाड़े का आटा, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें और डो के जैसा तैयार कर लें.
  • अब आप इस मिश्रण से छोटे-छोटे गोले बनाकर उन्हें हल्का सा दबाकर टिक्की का आकार दें.
  • अब आप एक तवा या पैन को गर्म करें और उसमें घी या तेल को डालें. अब आप तैयार की हुई टिक्कियों को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक पका लें. इस स्वादिष्ट आलू टिक्की को आप हरी चटनी के साथ परोसें.

यह भी पढ़ें- Homemade Dry Fruit Chivda: क्रिस्पी, क्रंची और शानदार स्नैक, आसानी से तैयार करें ड्राई फ्रूट चिवड़ा

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola