Til Moongfali Gud Laddu: मकर संक्रांति पर आसानी से तैयार करें तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू, स्वाद ऐसा जो हमेशा रहेगा याद

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 09 Jan 2026 2:58 PM

विज्ञापन

तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू (AI Image)

Til Moongfali Gud Laddu: मकर संक्रांति पर आप भी घर पर ही लड्डू बनाने की सोच रहे हैं तो तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू को बनाने की रेसिपी.

विज्ञापन

Til Moongfali Gud Laddu: मकर संक्रांति का दिन जैसे-जैसे नजदीक आने लगता है घरों में कई तरह के पकवान बनाने की तैयारी होने लगती है. मकर संक्रांति पर अक्सर घरों में तिल और गुड़ से कई चीजों को बनाया जाता है. इस खास मौके पर लोग तिल के लड्डू बनाते हैं. अगर आप भी लड्डू बनाने की सोच रहे हैं तो इस बार मकर संक्रांति पर तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू को जरूर ट्राई करें. इस लड्डू को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू को तैयार करने का तरीका. 

तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • सफेद तिल- 1 कप
  • मूंगफली- 1 कप
  • गुड़- 2 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • घी- 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू को कैसे तैयार करें?

  • तिल मूंगफली गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कड़ाही को गर्म करें. अब आप तिल को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें और अलग एक प्लेट में निकाल लें. 
  • अब आप मूंगफली को भी कड़ाही में डाल दें और इसे भी आप भूनें. मूंगफली को आप ठंडा होने दें. जब मूंगफली ठंडा हो जाए तब इसका छिलका हटा दें और इसे मिक्सी जार में दरदरा पीस लें.
  • इसके बाद एक पैन में घी डालें और इसमें आप गुड़ को डाल दें और इसे पिघलने दें. गुड़ जब पूरी तरह से पिघल जाए तो गैस बंद को कर दें. अब आप इसमें भुने हुए तिल, पिसी हुई मूंगफली और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें.
  • जब मिश्रण हल्का ठंडा हो जाए तब आप हाथों में थोड़ा घी लगा लें. इसके बाद मिश्रण से छोटे-छोटे लड्डू बना लें. 

यह भी पढ़ें: Tilkut Recipe For Makar Sankranti: इस मकर संक्रांति बाजार से नहीं, घर पर बनाएं तिलकुट, फॉलो करें बनाने की रेसिपी 

यह भी पढ़ें: Carrot Til Laddu Recipe: मकर संक्रांति पर बनाएं गाजर और तिल के हेल्दी लड्डू, स्वाद और सेहत दोनों में कमाल

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola