महाशिवरात्रि व्रत की मिठास बढ़ाएगी ये घर की बनी साबूदाना खीर

Updated:
विज्ञापन

साबूदाना खीर (AI IMAGE)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Mahashivratri Special Sabudana Kheer: अगर आप भी महाशिवरात्रि का व्रत रख रहे हैं तो इस आर्टिकल की मदद से मीठे में साबूदाना खीर बना सकते हैं.

विज्ञापन

Mahashivratri Special Sabudana Kheer: कुछ ही दिनों में महाशिवरात्रि का त्योहार आने वाला है. महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर अगर आप व्रत रख रहे हैं और व्रत में बनने वाली चीज की तलाश में है तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप व्रत के सभी नियमों का ध्यान रखते हुए घर पर बहुत ही आसानी से स्वादिष्ट साबूदाना खीर तैयार कर सकते हैं. ये खीर हल्की, स्वादिष्ट और ऊर्जा से भरपूर होती है, जो उपवास के दौरान शरीर को ताकत देती है. तो आइए जानते हैं इसे घर पर बनाने की आसान विधि. 

विज्ञापन

महाशिवरात्रि स्पेशल साबूदाना खीर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • साबूदाना – आधा कप 
  • दूध – 1 लीटर 
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • हरी इलायची – 4-5 
  • काजू – 8-10 (कटे हुए)
  • बादाम – 8-10 (कटे हुए)
  • किशमिश – 1 चम्मच 
  • 5–6 केसर के धागे
  • घी – 1 बड़ा चम्मच 

महाशिवरात्रि स्पेशल साबूदाना खीर बनाने की विधि क्या है?

  • खीर बनाने के लिए आप सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धो लें और 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगो दें. बाद में आप इसका पानी निकालकर अलग कर दें. 
  • अब एक बर्तन में दूध डालें और इसे मध्यम आंच पर चढ़ा दें. दूध को धीरे-धीरे उबलने दें. जैसे ही दूध में उबाल आने लगे, तुरंत आंच को धीमा कर दें. अब दूध को हल्की आंच पर पकने दें और बीच-बीच में बड़े चम्मच से चलाते रहें. 
  • अब आप भीगा हुआ साबूदाना दूध में डालें और धीमी आंच पर पकाएं. इसे लगातार चलाते रहें जिससे साबूदाना चिपके नहीं. 
  • अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालकर 3–4 मिनट और पकाएं. 
  • इसके बाद एक छोटे पैन में घी गर्म करके काजू, बादाम और किशमिश हल्के सुनहरे होने तक भून लें. फिर इसे साबूदाना की खीर में मिक्स करें. 
  • अब आंच बंद करके खीर को ठंडा या गर्म परोसें. 

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बनाएं भांग का पेड़ा, स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola