Mahashivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि के दिन करें ये उपाय, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Sawan Somvar 2025
Mahashivratri Ke Upay: यहां जानें. भगवान शिव की अराधना करने से हर समस्या को समाधान कैसे निकालता है.
Mahashivratri Ke Upay: महाशिवरात्रि के दिन ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव अपने भक्तों की हर इच्छा को पूरा करते हैं. इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से जीवन में आने वाले संकटों का निवारण होता है और शुभ लाभ भी प्राप्त होता है. अगर आप भी लंबे समय से किसी समस्या, धन की कमी, करियर में रुकावट या स्वास्थ्य की परेशानियों से जूझ रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन कुछ ऐसे उपाय करके आप अपने जीवन में खुशहाली ला सकते हैं.
स्वास्थ्य समस्याओं के लिए उपाय
अगर आप किसी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं तो महाशिवरात्रि के दिन दूध में कच्चे चावल और मिश्री मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए भगवान शिव से प्रार्थना करें कि आपका स्वास्थ्य उत्तम हो जाए. इसके साथ ही घी का दीपक जलाकर शिवजी की आराधना करें.
करियर और रोजगार के लिए उपाय
यदि आपको नौकरी नहीं मिल रही है या ऑफिस में परेशानियां आ रही हैं तो चांदी के लोटे में जल भरकर उसमें चांदी का एक सिक्का डालें और शिवलिंग पर चढ़ाएं. इसके साथ 11 सफेद फूल अर्पित करें और शाम को 11 घी के दीपक जलाएं. इससे आपके करियर में रुकावटें दूर होंगी.
धन वृद्धि और आर्थिक संकट के लिए उपाय
अगर आप आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या धन नहीं टिकता तो पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, और गुड़) से शिवलिंग का अभिषेक करें और 11 बेलपत्र अर्पित करें. शिवरात्रि की रात को शिवलिंग पर चढ़ाए गए फूलों में से एक फूल लेकर अपने धन स्थान में रखें. इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.
विवाह और संतान प्राप्ति के लिए उपाय
यदि विवाह में देरी हो रही है तो पीले वस्त्र पहनकर अपनी उम्र के बराबर बेलपत्रों का “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए शिवलिंग पर चढ़ाएं. संतान प्राप्ति के लिए दूध में मिश्री और घी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें और शिवरात्रि की रात घर में बनी खीर भगवान को भोग लगाकर ग्रहण करें.
Also Read : Vastu Tips : घर के मंदिर में करें ये दाे बदलाव झट से दूर हाेगी कंगाली
कॉम्पटीशन एग्जाम में सफलता के लिए उपाय
अगर आप कॉम्पटीशन परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और सफलता नहीं मिल रही है तो महाशिवरात्रि के दिन लाल मौली भगवान शिव को अर्पित करें और उसे अपने दाहिने हाथ की कलाई में बांधें. इससे आपकी एकाग्रता में वृद्धि होगी और आप परीक्षा में सफलता प्राप्त करेंगे.
Also Read : Vastu Tips: रात को सोते समय सिरहाने पर रखें ये चीजें, जीवन में हर दिशा में आएगी सफलता
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




