ePaper

Laxmi Names for Baby Girl: लक्ष्मी जी के इन प्यारे नामों से करें अपनी बिटिया का नामकरण,हर नाम है खास

Updated at : 12 Apr 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
Laxmi Names for Baby Girl: लक्ष्मी जी के इन प्यारे नामों से करें अपनी बिटिया का नामकरण,हर नाम है खास

Laxmi Names for Baby Girl : अगर आप भी अपनी बिटिया के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो देवी लक्ष्मी से जुड़ा हो तो ये यूनिक और शुभ नाम आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं.

विज्ञापन

Laxmi Names for Baby Girl: बेटी को लक्ष्मी का रूप माना जाता है. जब घर में लक्ष्मी जैसी प्यारी सी बच्ची जन्म लेती है तो उसके नामकरण में भी कुछ खास होना चाहिए.अगर आप भी अपनी बिटिया के लिए कोई ऐसा नाम ढूंढ रहे हैं जो देवी लक्ष्मी से जुड़ा हो तो ये यूनिक और शुभ नाम आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं. इन नामों में छिपा है सुंदरता, शक्ति, समृद्धि और शुभता का संदेश.

  • श्रीया : धन और समृद्धि की देवी और शुभता की प्रतीक.यह नाम लक्ष्मी जी का बहुत सुंदर और लोकप्रिय नाम है.
  • पद्मा : कमल के समान सुंदर और पवित्र.देवी लक्ष्मी को कमल पर विराजमान माना जाता है.
  • वैभवी : वैभवशाली और संपन्नता से भरपूर. यह नाम संपन्नता शब्द से जुड़ा है.
  • कमलिनी : छोटी कमल, नाजुक और सुंदर.यह नाम नारीत्व की कोमलता को दर्शाता है.
  • हरिप्रिया : विष्णु भगवान की प्रिय.लक्ष्मी जी को हरिप्रिया भी कहा जाता है.
  • चारुलता : सुंदर बेल या लता.यह नाम कोमलता और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रतीक है.
  • इंदिरा : सौंदर्य और शक्ति की देवी.देवी लक्ष्मी का एक प्राचीन और पौराणिक नाम.
  • रमा :सुख, आनंद और उजाला देने वाली.लक्ष्मी जी का यह नाम जीवन में उजास भरता है.
  • सौम्या : शांत और सौम्य स्वभाव वाली. यह नाम शांति, सहनशीलता और सरलता का प्रतीक है.
  • शुभांगी : शुभ और सुंदर अंगों वाली.बेटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ एक प्यारा नाम.

Also Read : Hanuman Names For Baby Boy: हनुमान जयंती पर अपने लाडले का संकटमोचन के नामों से करें नामकरण

Also Read : Baby Names: मार्च में जन्मे लड़कों के लिए लकी हैं ‘म’ से शुरू होने वाले ये प्यारे नाम

Also Read : Baby Boy Names Inspired By Lord Shiva : महाशिवरात्रि पर बच्चे का भगवान शिव के अद्भुत नामों से करें नामकरण

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola