ePaper

Latest Silver Ring Design: हर आउटफिट के लिए परफेक्ट स्टाइलिश रिंग्स

Updated at : 10 Sep 2025 12:47 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Silver Ring Design: हर आउटफिट के लिए परफेक्ट स्टाइलिश रिंग्स

Latest Silver Ring Design: चाहे ऑफिस लुक हो, पार्टी हो या शादी का सीजन ये स्टाइलिश और ट्रेंडी सिल्वर रिंग्स हर आउटफिट को बनाएंगी परफेक्ट. जानें कौन-कौन से डिजाइन अभी फैशन में हैं और आपके लिए कौन सा रिंग स्टाइल रहेगा बेस्ट.

विज्ञापन

Latest Silver Ring Design: आप भी अपनी ज्वेलरी कलेक्शन में कुछ नया और स्टाइलिश ऐड करना चाहते हैं तो लेटेस्ट सिल्वर रिंग डिजाइन आपके लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है.

सिल्वर रिंग्स न सिर्फ हर आउटफिट के साथ सूट करती हैं बल्कि इन्हें कैज़ुअल से लेकर पार्टी वियर तक आसानी से मैच किया जा सकता है. 2025 के इन लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजान्स के साथ आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

मिनिमलिस्ट रिंग्स (Minimalist Rings) : यह डिजाइन उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो सादगी पसंद करते हैं. पतली, नाजुक बैंड्स और छोटे-से स्टोन वाली ये रिंग्स आजकल बहुत पॉपुलर हैं. इन्हें आप रोजाना पहन सकती हैं चाहे आप ऑफिस जा रही हों या दोस्तों से मिल रही हों. मिनिमलिस्ट रिंग्स आपके हाथों को एक क्लीन और मॉडर्न लुक देती हैं.

ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर रिंग्स (Oxidised Silver Rings) : ऑक्सिडाइज्ड सिल्वर का रस्टिक और विंटेज लुक कभी पुराना नहीं होता. इन रिंग्स पर बारीक नक्काशी और पारंपरिक डिजाइन होते हैं जो इन्हें बेहद खास बनाते हैं. अगर आप एथनिक या बोहेमियन लुक पसंद करती है तो ये रिंग्स आपके आउटफिट के लिए बिल्कुल सही हैं.

स्टेटमेंट रिंग्स (Statement Rings) : यह उन लोगों के लिए हैं जो भीड़ में अलग दिखना चाहते हैं। बड़े स्टोन, अनोखी बनावट या बोल्ड आकार वाली ये रिंग्स एक ही पीस से आपके पूरे लुक को बदल सकती हैं. इन्हें आप पार्टी या किसी खास इवेंट में पहन सकती हैं.

Also Read : Latest Silver Ring Design:अगर आपको भी लगना है सबसे अलग तो पहनें लेटेस्ट सिल्वर रिंग्स

Also Read : Silver Toe Ring For Daily Use: डेली पहनने के लिए बिछिया के ये डिजाइन हैं बेस्ट, आप भी करें ट्राय

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola