ePaper

Latest Pearl Necklace Design 2025: हॉट एंड क्लासी लुक के लिए पहनें लेटेस्ट पर्ल नेकलेस डिजाइन

Updated at : 21 Apr 2025 4:13 PM (IST)
विज्ञापन
Latest Pearl Necklace Design 2025: हॉट एंड क्लासी लुक के लिए पहनें  लेटेस्ट पर्ल नेकलेस डिजाइन

Latest Pearl Necklace Design 2025: अगर आप हॉट और क्लासी लुक पाना चाहती हैं तो लेटेस्ट पर्ल नेकलेस डिजाइन को अपनी एक्सेसरी कलेक्शन में जरूर करें शामिल.

विज्ञापन

Latest Pearl Necklace Design 2025 : फैशन के मामले में आज हम बहुत आगे निकल गये है.शादी हो या पार्टी हर जगह बेस्ट दिखने के लिये हम कुछ ना कुछ अलग ट्राय करते रहते हैं.आज हम आपको बताने जा रहें हैं कैसे पर्ल नेकलेस आपकी लुक को रॉयल और क्लासी टच दे सकता है.

पर्ल नेकलेस एक बार फिर से ग्लैमर वर्ल्ड में छा गया है. इस सीजन में मोतियों के डिजाइन में आ रहा है मॉडर्न टच और ट्रेडिशनल एलिगेंस का खूबसूरत मेल जाे आपको देगा खुबसूरत लुक.

मल्टी-लेयर में आने वाला ये चोकर डिजाइन ट्रेडिशनल के साथ वेस्टर्न लुक पर भी जंचता है. यह ब्राइड्स के लिए परफेक्ट है. थोड़े अनइवन शेप वाले ये पर्ल्स आपको देंगे यूनिक और बोल्ड लुक. इन्हें आप गाउन या ऑफ-शोल्डर ड्रेसेज के साथ कैरी कर सकती हैं.

अगर आपको थोड़ा सा रॉयल लुक चाहिए तो गोल्डन एलिमेंट्स वाले पर्ल नेकलेस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं. पेस्टल बीड्स लड़कियों के बीच बेहद पॉपुलर है.ये पर्ल नेकलेस डिजाइन कॉलेज फंक्शन या डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेस्ट हैं.

लेटेस्ट डिजाइन में मोतियों के साथ गोल्ड, सिल्वर या रोज गोल्ड जैसे धातुओं का इस्तेमाल खूब हो रहा है. धातु के पेंडेंट या चेन के साथ मोतियों का मिक्सप एक आकर्षक कंट्रास्ट पैदा करता है जो आपके लुक को और भी स्टाइलिश बनाता है.

अब सिर्फ सफेद ही नहीं बल्कि गुलाबी, ग्रे, ब्लैक और अन्य पेस्टल शेड्स के मोतियों से बने नेकलेस भी ट्रेंड में हैं. ये रंगीन मोती आपके लुक में एक नया और फ्रेश वाइब जोड़ते हैं.

Also Read : Glass and Metal Mix Bangles: हर आउटफिट के लिए हैं परफेक्ट, कांच और मेटल की मिक्स चूड़ियां

Also Read : Latest Chudi Design: पहनें लेटेस्ट डिजाइन की चूड़ियां,पिया जी का धड़केगा जिया

Also Read : Artificial Jhumka Designs For Saree: आर्टिफिशियल झुमकों के साथ दें साड़ी-सूट में स्टाइल का तड़का

Also Read : Haath Phool: हाथ फूल दुल्हन के श्रृंगार का नया ट्रेंड,जो कर रहा है सबको दीवाना

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola