वैलेंटाइन लुक को दें परफेक्ट टच - पेयर करें ये लेटेस्ट ईयर स्टड्स डिजाइन

वैलेंटाइन डे लुक के लिए बेस्ट ईयर स्टड्स
Valentine’s Day पर साड़ी और पार्टी ड्रेस के साथ कौन से ईयर स्टड्स सबसे ज्यादा सूट करेंगे? अगर आपको है कन्फ्यूज तो यहां देखें लेटेस्ट ट्रेंड और पूरी स्टाइल गाइड.
Latest Ear Studs Designs: वैलेंटाइन डे पर हर कोई खास दिखना चाहता है. अगर आपने अपनी ड्रेस चुन ली है लेकिन ज्वेलरी को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो इस बार हैवी झुमकों की जगह लेटेस्ट ईयर स्टड्स ट्राई करें. लेटेस्ट ईयर स्टड्स न सिर्फ एलिगेंट लुक देते हैं बल्कि साड़ी, गाउन, वेस्टर्न ड्रेस और इंडो-वेस्टर्न के साथ आसानी से मैच हो जाते हैं. इस प्यार भरें सीजन में कुछ खास डिजाइन ट्रेंड में हैं, जो आपके वैलेंटाइन लुक को मिनटों में अपग्रेड कर देंगे.
Latest Ear Studs Designs: वैलेंटाइन डे के लिए कौन से ईयर स्टड्स हैं बेस्ट? यहां देखें फुल स्टाइल गाइड
1. डायमंड ईयर स्टड्स डिजाइन

डायमंड स्टड्स हमेशा से क्लासिक चॉइस रहे हैं. सॉलिटेयर, हेलो सेटिंग और मिनिमल जियोमेट्रिक डायमंड स्टड्स पार्टी वियर ड्रेस और कॉकटेल गाउन के साथ बहुत सुंदर लगते हैं. ये डे और नाइट दोनों लुक के साथ परफेक्ट लगते हैं.
2. पर्ल मोटिफ ईयर स्टड्स डिजाइन

पर्ल मोटिफ स्टड्स सॉफ्ट और रोमांटिक फील देते हैं. साड़ी, अनारकली और पेस्टल ड्रेस के साथ पर्ल स्टड्स बेहद ग्रेसफुल लगते हैं. गोल्ड फ्रेम वाले पर्ल स्टड्स इस साल खास ट्रेंड में हैं.
3. बटरफ्लाई ईयर स्टड्स डिजाइन

बटरफ्लाई डिजाइन यंग और प्लेफुल लुक के लिए बेस्ट है. कलर स्टोन, इनैमल और डायमंड टच वाले बटरफ्लाई स्टड्स डेट नाइट या कैजुअल वैलेंटाइन आउटिंग के लिए परफेक्ट ऑप्शन हैं.
4. नए ट्रेंडिंग ईयर स्टड्स डिजाइन

न्यू एज स्टड्स में एब्सट्रैक्ट शेप, डबल लेयर, मिनी चार्म और असिमेट्रिकल डिजाइन खूब पसंद किए जा रहे हैं. ये वेस्टर्न और फ्यूजन आउटफिट के साथ स्टाइल स्टेटमेंट बनाते हैं.
5. फ्लावर ईयर स्टड्स डिजाइन

फ्लावर स्टड्स रोमांस और फेमिनिनिटी का सिंबल हैं. रोज, डेजी और मल्टी-पेटल डिजाइन वाले स्टड्स वैलेंटाइन थीम से पूरी तरह मैच करते हैं और हर फेस कट पर अच्छे लगते हैं.
यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे सरप्राइज के लिए देखें न्यू हार्ट शेप पेंडेंट डिजाइन्स जो जीत लें आपकी पार्टनर का दिल
यह भी पढ़ें: Ethnic Bracelets for Women: देखें 2026 का लेटेस्ट एथनिक ब्रेसलेट कलेक्शन – व्हाइट पर्ल, कुंदन और ट्रेडिशनल स्टाइल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




