ePaper

Ethnic Bracelets for Women: देखें 2026 का लेटेस्ट एथनिक ब्रेसलेट कलेक्शन - व्हाइट पर्ल, कुंदन और ट्रेडिशनल स्टाइल

Updated at : 29 Jan 2026 10:31 AM (IST)
विज्ञापन
Ethnic Bracelets for Women: देखें 2026 का लेटेस्ट एथनिक ब्रेसलेट कलेक्शन - व्हाइट पर्ल, कुंदन और ट्रेडिशनल स्टाइल

Ethnic Bracelets for Women: देखें 2026 का लेटेस्ट एथनिक ब्रेसलेट कलेक्शन - व्हाइट पर्ल, कुंदन और ट्रेडिशनल स्टाइल

Ethnic Bracelets for Women: शादी, त्योहार और खास मौकों के लिए देखें महिलाओं के लेटेस्ट एथिनिक ब्रेसलेट कलेक्शन, जिसमें हाथफूल, पर्ल और रॉयल कुंदन डिज़ाइन्स शामिल हैं.

विज्ञापन

Ethnic Bracelets for Women: अब महिलाएं फैशन में सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि अपनी पर्सनैलिटी और कल्चर को भी दिखाना चाहती हैं. 2026 में Ethnic Bracelets for Women फैशन की दुनिया में छाए हुए हैं. शादी, त्योहार या किसी खास मौके पर ये एथिनिक ब्रेसलेट्स आपके लुक को रॉयल बना देते हैं.

खास बात यह है कि इन्हें आप ट्रेडिशनल ही नहीं, फ्यूजन आउटफिट्स के साथ भी बड़ी खूबसूरती से स्टाइल कर सकती हैं. आइए जानते हैं इस सीजन के सबसे पसंदीदा Ethnic Bracelets New Collection और उन्हें पहनने के स्टाइलिंग टिप्स.

Latest Ethnic Bracelets: 2026 की सबसे सुंदर ब्रेसलेट डिजाइन्स देखें

1. शादी-फेस्टिवल में सबकी नज़रें रोक लेगा यह ट्रेडिशनल हाथफूल स्टाइल ब्रेसलेट

हाथफूल स्टाइल ब्रेसलेट्स (Traditional Hathphool Style Bracelets or Chain Bracelets) दुल्हनों और वेडिंग फंक्शंस के लिए परफेक्ट माने जाते हैं. इनमें उंगलियों से कलाई तक जुड़ी चेन होती है, जो हाथों को बेहद एलिगेंट लुक देती है.

Traditional Hathphool Style Bracelets or Chain Bracelets: शादी-फेस्टिवल में सबकी नज़रें रोक लेगा यह ट्रेडिशनल हाथफूल स्टाइल ब्रेसलेट
Traditional hathphool style bracelets or chain bracelets: शादी-फेस्टिवल में सबकी नज़रें रोक लेगा यह ट्रेडिशनल हाथफूल स्टाइल ब्रेसलेट (image – social media)

कब पहनें: शादी, सगाई, मेहंदी और करवा चौथ.

कैसे स्टाइल करें: लहंगा, बनारसी साड़ी या हैवी अनारकली के साथ गोल्ड या कुंदन हाथफूल ब्रेसलेट्स चुनें. मिनिमल रिंग्स के साथ इसे और भी स्टाइलिश बनाया जा सकता है.

2. सिंपल लुक को रॉयल बनाने का सीक्रेट – व्हाइट पर्ल और बीड्स एथिनिक ब्रेसलेट

व्हाइट पर्ल और बीड्स वाले एथिनिक ब्रेसलेट्स (White Pearl and Beads Ethnic Bracelets Design) सॉफ्ट और क्लासी लुक पसंद करने वाली महिलाओं के लिए बेस्ट हैं. ये हर उम्र की महिलाओं पर सूट करते हैं.

सिंपल लुक को रॉयल बनाने का सीक्रेट - White Pearl and Beads Ethnic Bracelets Design (Image - Social Media)
सिंपल लुक को रॉयल बनाने का सीक्रेट – white pearl and beads ethnic bracelets design (image – social media)

कब पहनें: पूजा, फेस्टिवल, हल्दी सेरेमनी या डे टाइम फंक्शन.

कैसे स्टाइल करें: कॉटन साड़ी, चिकनकारी कुर्ता या पेस्टल कलर सूट के साथ इन्हें पहनें. हल्की मेकअप और खुले बाल लुक को कंप्लीट करेंगे.

3. जब चाहिए महारानी जैसा लुक – महिलाओं के लिए रॉयल कुंदन ब्रेसलेट डिजाइन

कुंदन ब्रेसलेट्स (Royal Kundan Bracelets) एथिनिक ज्वेलरी का सबसे रॉयल ऑप्शन माने जाते हैं. इनकी चमक और डिटेलिंग किसी भी आउटफिट को खास बना देती है.

जब चाहिए महारानी जैसा लुक – महिलाओं के लिए royal kundan bracelets designs ((image – social media)

कब पहनें: रिसेप्शन, फेस्टिवल नाइट्स और खास पार्टियां.

कैसे स्टाइल करें: सिल्क साड़ी, हैवी लहंगा या फ्यूजन गाउन के साथ कुंदन ब्रेसलेट्स पहनकर रॉयल स्टेटमेंट बनाएं.

कैसे पता करें कि कौन सा ब्रेसलेट आपके हाथ पर सूट करेगा?

अपने हाथ की बनावट और स्किन टोन को देखें. पतली कलाई पर स्लिम और नाज़ुक ब्रेसलेट अच्छे लगते हैं, जबकि चौड़ी कलाई पर कुंदन या स्टेटमेंट ब्रेसलेट ज्यादा खूबसूरत दिखते हैं.

एथिनिक लुक के साथ कौन सा ब्रेसलेट अच्छा लगेगा?

एथिनिक आउटफिट के साथ कुंदन, हाथफूल स्टाइल या पर्ल एथिनिक ब्रेसलेट्स सबसे बेस्ट लगते हैं. साड़ी और लहंगे के साथ ट्रेडिशनल डिजाइन ज्यादा निखरकर आते हैं.

अभी कौन से ब्रेसलेट ट्रेंड में हैं?

फिलहाल हाथफूल स्टाइल ब्रेसलेट्स, व्हाइट पर्ल एथिनिक ब्रेसलेट्स और रॉयल कुंदन डिजाइन्स सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं, जिन्हें महिलाएं वेडिंग और फेस्टिव सीज़न में खूब पसंद कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: Latest Bracelet Designs for Women: देखें सिम्पल और स्टाइलिश ब्रैसलेट डिजाइन जो हर लुक पर जचेंगे

यह भी पढ़ें: Sharara Dress: शादी के फंक्शन और फेस्टिवल के मौके पर पाएं स्टाइलिश और ग्रेसफुल लुक, यहां देखें सबसे खूबसूरत शरारा ड्रेस

यह भी पढ़ें: New Sitara Glass Bangles Design: मार्केट में छाया सितारा बैंगल्स का ट्रेंड, हर महिला की पहली पसंद बन रहीं ये चूड़ियां

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola