Latest Bangles Designs 2025: छठ पूजा में पहनें लाल-पीली चूड़ियां और बढ़ाये हाथों की खूबसूरती

Latest Bangles Designs 2025: छठ पूजा 2025 के लिए लेटेस्ट बैंगल डिजाइन्स. देंखे ट्रेंडी, स्टाइलिश चूड़ियों का कलेक्शन और खुद को बनायें सबसे अलग.
Latest Bangles Designs 2025: छठ पूजा में हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है लेकिन जब तक हाथों में चूड़ियां नहीं खनकती श्रृंगार अधूरा लगता है.अगर आप भी इस छठ पूजा में कुछ अलग दिखाना चाहती हैं तो लाल-पीली चूड़ियों के लेटेस्ट डिजाइन को ट्राय कर सकती है.ये ट्रेंडी और स्टाइलिश बैंगल्स आपके लुक में चार चांद लगा देंगे और छठ पूजा को और भी स्पेशल बना देंगे.

मल्टी-लेयर ‘चूड़ा’ लुक (Multi-Layer Chura Style) : नई दुल्हनों के लिए पूरा चूड़ा सेट पहनने की बजाय लाल रंग की मेटल या प्लास्टिक की चूड़ियों को गोल्डन या सफेद स्टोन वाले पतले कंगन के साथ मिलाकर पहनने पर भी बेहद खूबसूरत लगेगा.

लाल-पीली कांच की चूड़ियां: लाल और पीले रंग की पतली और मोटी चूड़ियों का सेट हाथों में बहुत ही रंग-बिरंगा और पारंपरिक लुक देता है.

सिंपल स्टाइलिश चूड़ियां : हल्की और पतली लाल और पीली रंग की प्लेन चूड़ियां हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाती है.

फ्लोरल मीनाकारी बैंगल्स (Floral Meenakari Bangles):मीनाकारी डिजाइन हमेशा क्लासिक होते हैं. लेकिन आजकल लाल, हरे और पीले रंग में बारीक फ्लोरल मोटिफ वाली मीनाकारी चूड़ियां खूब पसंद की जा रही हैं.

Also Read : Latest Bangles Design: हर मौके पर पहनें लेटेस्ट और स्टाइलिश चूड़ियों का कलेक्शन
Also Read : Latest Bangles Design: हल्की खनक और मॉडर्न लुक,देखें लेटेस्ट चूड़ी और कंगन डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




