जानें कौन है बीबीसी का मालिक? क्या है इसका इतिहास और कहां से आता है पैसा
Published by : Shaurya Punj Updated At : 14 Feb 2023 6:06 PM
Know Who is the Owner of BBC: बीबीसी (BBC) यूनाइटेड किंगडम स्थित पब्लिकली फंडेड ब्राडकॉस्टिंग संस्था है. यह यूनाइटेड किंगडम के रॉयल चार्टर से संचालित होती है. यहां हम बताने वाले हैं किबीबीसी का मालिक कौन है और इसका इतिहास क्या है
Know Who is the Owner of BBC: बीबीसी इन दिनों काफी चर्चा में है, गुजरात दंगों पर विवादित डॉक्यूमेंट्री बनाए जाने के बाद का बवाल अभी पूरी तरह थमा नहीं था कि उसके एजेंडे और फंडिंग को लेकर सवाल उठने लगे. बीबीसी (BBC) यूनाइटेड किंगडम स्थित पब्लिकली फंडेड ब्राडकॉस्टिंग संस्था है. यह यूनाइटेड किंगडम के रॉयल चार्टर से संचालित होती है.
ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) यूनाइटेड किंगडम में एक सार्वजनिक रूप से वित्त पोषित प्रसारण प्रणाली है जो रॉयल चार्टर के तहत संचालित होती है. इसकी स्थापना से लेकर 1954 तक यूनाइटेड किंगडम में टेलीविजन पर और 1972 तक रेडियो पर BBC का एकाधिकार था.
बीबीसी का संचालन रॉयल चार्टर के तहत होता है. यह ब्रिटेन में सत्ता द्वारा दिए गए इनकाॅरपोरेशन का एक साधन है, जो इसके लिए गृह सचिव से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य बनाता है. इस चार्टर को हर 10 साल में रिन्यू करना होता है. रिपोर्ट्स के अनुसार मौजूदा चार्टर 31 दिसंबर, 2027 तक के लिए वैध है.
इस चार्टर में प्रसारण कंपनी के उद्देश्य दर्ज हैं, जिसमें कहा गया है कि बीबीसी को ब्रिटेन के सभी हिस्सों और व्यापक दुनिया के लोगों की समझ बनाने के लिए विधिवत सटीक और निष्पक्ष समाचार, करंट अफेयर्स और तथ्यात्मक प्रोग्रामिंग प्रदान करनी चाहिए.
बीबीसी की ज्यादातर फंडिंग एनुअल फीस से आती है, जो लाइव टेलीविजन प्रसारण प्राप्त करने या रिकॉर्ड करने के लिए इक्विपमेंट्स के साथ ब्रिटिश संस्थाओं से लिया जाता है. इसके अलावा इसे अपनी व्यावसायिक सहायक कंपनियों बीबीसी स्टूडियोवर्क्स और बीबीसी स्टूडियोज से भी अच्छा खासा रेवेन्यू मिलता है.
द गार्जियन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती मुद्रास्फीति, कंपीटिशन और ओटीटी से मिल रही चुनौतियों के चलते कार्यक्रम बनाने की कॉस्ट तेजी से बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










