ePaper

Beauty Tips: सर्दियों में रुखी त्वचा से चाहिए छुटकारा, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स, लौटेगी रौनक

Updated at : 22 Dec 2023 1:23 PM (IST)
विज्ञापन
Beauty Tips: सर्दियों में रुखी त्वचा से चाहिए छुटकारा, तो जरूर ट्राई करें ये टिप्स, लौटेगी रौनक

सर्दियों में सबसे आम समस्या रुखी त्वचा की होती है. आम तौर पर हर किसी की त्वचा सर्दियों में रुखी और बेजान हो जाती है. आज हम आपको बताते हैं कुछ आसान टिप्स जिससे आप रुखी त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

Winter skin care: सर्दियों का मौसम सब के पसंदीदा मौसम में से एक होता है. इस मौसम में सर्द हवाएं चलती हैं, जिससे त्वचा की नमी खत्म हो जाती है. हवाएं स्किन पर असर डालती हैं जिससे रेडनेस और त्वचा के फटने की समस्या बढ़ने लगती है. नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर आप अपनी त्वचा के रुखेपन को दूर कर इसे मुलायम रख सकती हैं. आइए जानते हैं ऐसी क्या चीजें हैं, जिससे त्वचा का ख्याल रखा जा सकता है…

undefined
एलोवेरा

नहाने के बाद और रात में सोने से पहले चेहरा साफ कर एलोवेरा जेल लगाएं. ऐलोवेरा की कूलनेस और एंटी-इंफ्लेमेंट्री गुण से आपकी त्वचा का रूखापन दूर होगा.

undefined
एलोवेरा और ग्लिसरीन

सर्दियों के लिए एलोवेरा और ग्लिसरीन का मेल काफी असरदार है. एक बाउल में एलोवेरा और ग्लिसरीन लेकर मिला लें. इसका हल्के हाथों से चेहरे पर 8-10 मिनट तक चेहरे पर मसाज करें. करीब 20 मिनट बाद चेहरा साफ पानी से धो लें. बेहतर रिजल्ट्स के लिए हफ्ते में दो बार करें.

undefined
नारियल तेल

सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल काफी फायदेमंद है. यह त्वचा के कोलेजन को दूर कर इसमें नमी और कसाव लाता है. इसे आप डायरेक्ट या गुलाब जल और शहद के साथ मिलाकर लगा सकते हैं.

undefined
ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल त्वचा के उपर मॉयश्चराइजर की तरह काम करता है. रूखेपन से छुटकारे के लिए इसे चेहरे पर लगातर थोड़ी देर मसाज कर फिर चेहरा धो लें.

undefined
बादाम का तेल

बादाम का तेल रूखी त्वचा पर काफी असरदार होता है. बादाम के तेल में विटामिन ई की भरपूर मात्रा होने से त्वचा की अंद्ररूनी परत को निखारता है. इसकी कुछ बूंदे ही रूखी और बेजान त्वचा में निखार लाती है.

undefined
गुलाब जल

गुलाब जल त्वचा के उपर प्राकृतिक मॉयश्चराइजर की तरह काम करता है. इसकी क्लींजिंग पॉवर चेहरे के डेड सेल्स को हटाने और फेशियल टैनिंग हटाने में मदद करती है.

undefined
कच्चा दूध

कच्चा दूध रूखी त्वचा के लिए वरदान के सामान है. इसमें फैट और प्रोटीन की मात्रा भरपूर होने से यह बेहद कारगर तरीके से काम करता है. कच्चे दूध में कॉटन डिप कर के चेहरे को क्लीन कर उसका मसाज करने से रूखी त्वचा की समस्या खत्म हो जाती है.

undefined
केला और दूध

एक बॉउल में केला मैश कर उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें. इसे अच्छे से मिला कर चेहरे और गर्दन पर लगाकर मसाज करें. करीब 10 मिनट मसाज के बाद इसे 20 मिनट तक रहने दें फिर सादे पानी से धो ले. त्वचा साफ और नमीयुक्त हो जाएगी.

undefined
शिया बटर और नारियल तेल

शिया बटर को पिघला कर उसमें नारियल तेल मिला लें. इसे मिलाने के बाद चेहरे पर इससे मसाज करें. 10 मिनट रखने के बाद धो लें. हफ्ते में दो तीन बार करें.

Also Read: VIDEO : बढ़ती ठंड में नाक बंद हो जाए तो राहत के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय
undefined
ओट्स और दही

इस नुस्खे को इस्तेमाल करने के लिए पहले 2-3 बड़े चम्मच ओट्स को पीस लें. इसके बाद इसमें 2 बड़ी चम्मच दही मिला लें. इसका मिश्रण चेहरे पर लगाएं. हफ्ते में दो से तीन बार उपयोग करें.

रिपोर्ट: नेहा सिंह

Also Read: सर्दियों में बेली फैट कम करने के ढूंढ रहे हैं तरीके? तो रोज सुबह पिएं ये ड्रिंक्स
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola