Kitchen Tips: इकट्ठा हो गए हैं घर पर एक साथ कच्चे आम, जल्द पकाने के लिए इन तरीकों को अपनाएं

kitchen tips ( AI generated image)
Kitchen Tips: आजकल मार्केट में हर जगह आम ही आम है और ये इस मौसम की खासियत भी है. अगर आपके पास भी आम ज्यादा मात्रा में है तो आप इन टिप्स की मदद से इनको पका सकते हैं.
Kitchen Tips: गर्मी का मौसम और आम की बात ना हो ऐसा हो सकता है क्या? आम को फलों का राजा माना जाता है और इसका मीठा रसीला स्वाद लगभग सभी उम्र के लोगों को पसंद आता है. पेड़ पर लगे आम थोड़े बड़े होकर गिरने लगते हैं और अगर आंधी-तूफान आ जाए तो कई फल गिर जाते हैं. कच्चे आम से आप आचार, मीठा आचार और चटनी बना सकते हैं. मगर बहुत से आम अगर जमा हो गए हैं तो आप इनको आसानी से पका सकते हैं और इसका आनंद ले सकते हैं. आम को पकाने के लिए आप नेचुरल तरीके का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आम को घर पर आसानी पकाने के तरीके के बारे में.
इस जगह पर रखें
किसी भी फल को पकने के लिए गर्म जगह की जरूरत पड़ती है. आप कच्चे आम को एक गर्म जगह पर रखें. ठंडी जगह पर रखने से बचें. आप गर्म और नमी से दूर वाली का चुनाव करें. इस तरीके से आम धीरे धीरे पक जाते हैं.
किचन टिप्स से जुड़ी और खबरें यहां पढ़ें
Kitchen Tips: गर्मी में जल्दी सड़ जाते हैं केले? इन स्टोरेज टिप्स से रहेंगे कई दिनों तक ताजे
पेपर का इस्तेमाल है कारगर
आम को जल्दी पकाने के लिए आप पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप कुछ आम को इस तरह से पका सकते हैं और जब ये अच्छे से पक जाएं तो आप इसका सेवन कर सकते हैं. आप इससे शेक और स्मूदी को तैयार कर सकते हैं.
इस तरीके का इस्तेमाल
आम पकाने के लिए ये तरीका काफी कारगर है. इस तरीके के लिए आपको घास की जरूरत पड़ेगी. आप घास के ऊपर कच्चे आम को रखें. इसके ऊपर आप घास या सूखे भूसे को रख दें और इसे ढककर रखें. आप आम को गर्म जगह पर रखें. इस तरह से आम कुछ दिनों में पक जाएंगे. आप सारे आम को एक साथ नहीं पकाएं नहीं तो आप इनका सेवन नहीं कर पाएंगे और फिर ये सड़ जाएंगे.
यह भी पढ़ें: Kitchen Tips: गर्मियों में स्वादिष्ट और मलाईदार दही जमाने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










