Kitchen Tips: बिना फ्रिज के नहीं सड़ेगा अब खाना, इस आसान टिप्स का करें इस्तेमाल  

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

image: freepik

Kitchen Tips: बिना फ्रिज के खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है. हर दिन खाना बेकार हो जाता है और मन बहुत दुखी होता है. ऐसे में बिना फ्रिज के खाने को कैसे सही तरीके रख सकते हैं आइए इस आर्टिकल में जानते हैं.

विज्ञापन

Kitchen Tips:  किचन महिलों के लिये दूसरा मंदिर होता है. ऐसे में किच को साफ रखना उसमे रखे हुए खाने को कैसे ठीक से रखा जाए इन सब की जिम्मेदारी महिलों के ऊपर ही होती है. ऐसे में कई बार ऐसी भी समस्या होती है कि सभी के घरों में फ्रिज नहीं  होता है. बिना फ्रिज के खाना बहुत जल्दी खराब हो जाता है. हर दिन खाना बेकार हो जाता है और मन बहुत दुखी होता है. ऐसे में बिना फ्रिज के खाने को कैसे सही तरीके रख सकते हैं आइए इस आर्टिकल में जानते हैं. 

विज्ञापन

सब्जियों को नहीं करें मिक्स 

किचन में सब्जी रखते हुए हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सब्जियों को कभी भी मिक्स नहीं करें. यानि कि ताजी और बासी सब्जी को कभी साथ में न रखें, ऐसा करने से बासी सब्जी ताजी सब्जी को भी बहुत जल्दी खराब कर देती है. अगर आपने कोई सब्जी शाम को बनाई है तो उसे सुबह की सब्जी में कभी भी न मिलाए वरना ये बहुत जल्दी खराब हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: Bhindi Masala Recipe: बोरिंग खाने से हो गए हैं परेशान, तो ट्राइ करें ये मसाला भिंडी रेसिपी 

पानी में रखें चीजें


गर्मी के दिनों में अगर आपके घर एन फ्रिज नहीं है तो आपको घर में रखी हुई सब्जी, दूध, दही, मिठाई इन चीजों को एक बर्तन में पानी डालकर इसे रख देना चाहिए. इससे वे जल्दी खराब नहीं होता है. 

हवादार कमरे में रखे खाना 

अगर आपके घर के किसी एक कमरे में बहुत सारी खिड़कियां हैं तो आप खाने, सब्जियां, डाल इन सब चीजों को वहां रख सकते हैं. इससे आपके द्वारा रखी हुई चीजें खराब नहीं होगी. किड़की से आने वाली हवा कमरे को ठंडा रखती है जिसके कारण खाना बर्बाद नहीं होता है. 

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: इस दिन घर लाए पारिजात का पौधा, साथ चलकर आएगी लक्ष्मी

बार-बार गर्म न करे खाना 

सुबह के बने हुए खाने को अगर आप शाम में खाना चाहते हैं तो एक बार इसे गर्म करके किसी ठंडे जगह पर रख दें. भूलकर भी उसे बार-बार गर्म न करें. ऐसा करने से खाना जल्दी खरब होने के चांस रहता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola