Bhindi Masala Recipe: बोरिंग खाने से हो गए हैं परेशान, तो ट्राइ करें ये मसाला भिंडी रेसिपी 

Author Prerna
Updated:
विज्ञापन

masala Bhindi

Bhindi Masala Recipe: चलिए बोरिंग भिंडी में कुछ घर के देसी मसाले मिलाते हैं और इसे बाहर वाली भिंडी की तरह टेस्टी बनाते है. अगर कोई एक बार इस भिंडी को खा ले तो उँगलियाँ चाटे बिना नहीं रहा सकता है.

विज्ञापन

Bhindi Masala Recipe: अगर आप घर पर बनी हुई बोरिंग भिंडी खाकर थक गए हैं तो आपके लिए बेहतर है की आप इस भिंडी की रेसिपी को के बार जरूर ट्राइ करें. अधिकांश घरों में भिंडी को बनाने का तरीका ऐसा होता है जो न कि बच्चों को पसंद आता और न ही बड़ों को,बल्कि उनका भिंडी से मन भी उठ जाता है. भिंडी को बनाने के कई सारे तरीके है लेकिन आलस के कारण लोग सबसे आसान तरीका चुनते हैं, लेकिन जब यही भिंडी को लोग बाहर खाने के लिए मँगवाते हैं तो उसे बड़े चाव से खाते हैं, तो चलिए बोरिंग भिंडी में कुछ घर के देसी मसाले मिलाते हैं और इसे बाहर वाली भिंडी की तरह टेस्टी बनाते है. अगर कोई एक बार इस भिंडी को खा ले तो उँगलियाँ चाटे बिना नहीं रहा सकता है. 

विज्ञापन

मसाला भिंडी बनाने की सामग्री 

  • भिंडी 250 ग्राम 
  • तेल 50 ग्राम
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 1 बारीक कटे हुए प्याज 
  • हरी मिर्च बारीक कटे हुए

मसाला तैयार करने के लिए सामग्री

  • टमाटर 2 कप
  • 1 अदरक का टुकड़ा 
  • 4-5 लहसुन का टुकड़ा 
  • 4-5 सुखी भुनी हुई लाल मिर्च
  • काली मिर्च 1 चम्मच 
  • 1 चम्मच भुना हुआ जीरा
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर 
  • 1 चम्मच गर्म मसाला 
  • नमक स्वादानुसार 
  • पानी जरूरत के अनुसार

मसाला भिंडी बनाने का तरीका 

  • सबसे पहले भिंडी को तैयर करेंगे. इसके लिए भिंडी को अच्छे से धो कर लंबे आकार में काट लेंगे. इसके बाद इसमें हरी मिर्च को कूट कर डाल देंगे. इसमें जीरा पाउडर  डाल कर इसे अच्छे से मिला लेंगे. इसके बाद इसे तेल में तल लेंगे जब तक ये गोल्डन न हो जाए. 
  • अब मसाले को तैयार करेंगे. इसके लिए टमाटर, लहसुन, अदरक, जीरा, काली मिर्च, डाल कर मिक्सी में पीस लेंगे. 
  • गैस पर कढ़ाई गर्म करने के बाद इसमें तेल डाल कर इसे गर्म होने देंगे. इसके बाद इसमें पिसे हुए मसाले डालकर इसे अच्छे से चलाएंगे. 
  • मसले को डालकर भुनने के बाद इसमें सारे मसाले डालेंगे. जब मसाला पूरे तरीके से भून जाए तो इसमें नमक डालेंगे. अब इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर इसे हल्का ग्रेवी करेंगे. 
  • अब इसमें भिंडी डालकर इस अच्छे से मिलाएंगे. 5 मिनट इसे पकने के लिए छोड़ देंगे. इसके बाद इसमें गर्म मसाला डालकर गैस बंद कर देंगे. 
  • इसे आप गरमा गर्म फुल्कों और चावल के साथ परोस सकते हैं.  
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola