कटहल की चटपटी चटनी से बढ़ाएं खाने का स्वाद, बहुत सिंपल है रेसिपी

Updated at : 07 Feb 2026 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Kathal Ki Chutney Recipe In Hindi

कटहल की चटनी रेसिपी (Image-Gemini)

Kathal Ki Chutney Recipe: चटनी तो आपने कई तरह की खाई होगी लेकिन एक बार कटहल की चटनी का स्वाद जरूर चख कर देखिए. यह स्वादिष्ट चटनी आपके खाने का जायका बढ़ा देगी.

विज्ञापन

Kathal Ki Chutney Recipe: चटनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आना तो आम बात है. वैसे तो आपने कई तरह की चटनी का स्वाद चखा होगा लेकिन क्या कभी कटहल की चटनी आपने आई है? आज हम आपको कटहल की चटनी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह चटनी बहुत ही स्वादिष्ट होती है. इसे आप दाल-चावल या फिर रोटी-पराठा के साथ भी खा सकते हैं. इस चटनी के थाली में पड़ते ही खाने का मजा दोगुना हो जाता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है. तो आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं.

कटहल की चटनी बनाने की सामग्री

  • कच्चा कटहल – 2 कप
  • ताजा/जमा हुआ नारियल – 1 कप
  • लाल मिर्च – 4-5
  • इमली का रस या 2-3 इमली के टुकड़े – 1/4 छोटा चम्मच
  • सरसों के दाने – 1 छोटा चम्मच
  •  मेथी के दाने – 1/4 छोटा चम्मच
  • हींग – एक चुटकी
  • करी पत्ते – 4-5
  • तेल
  • नमक

यह भी पढ़ें: खाने का स्वाद बढ़ा देगी केले की चटपटी चटनी, झटपट होगी तैयार

कटहल की चटनी बनाने की विधि

  • कटहल की चटनी बनाने के लिए पहले कटहल के टुकड़ों को पानी और नमक डालकर कुकर में पका लें.
  • पकने के बाद इन टुकड़ों को पानी से निकाल लें और ठंडा होने दें.
  • अब आप एक बर्तन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें आधा चम्मच सरसों, मेथी दाना और हींग डालकर भून लें.
  • अब पके हुए कटहल के टुकड़े, नारियल, इमली, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह पीस लें.
  • फिर थोड़ा तेल और गरम करें और उसमें बचे हुए सरसों के दाने डाल दें.
  • इनके चटकने के बाद इसमें करी पत्ते डालें.
  • इस मिश्रण को आप चटनी के ऊपर डाल कर अच्छे मिक्स कर लें.
  • इसे आप चावल और दाल के साथ सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Dhaniya-Achar Chutney: थाली में परोसें धनिया-अचार वाली ये चटनी, बढ़ जाएगा खाने का स्वाद

यह भी पढ़ें: Pudina Chutney Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, बस बना लें स्वाद और पोषण से भरपूर पुदीना चटनी

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola