ePaper

Karwa Chauth Latest Mehndi Design: करवा चौथ पर खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से करें सोलह श्रृंगार पूरा और पाएं शानदार लुक

Updated at : 25 Oct 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
Karwa Chauth Mehndi design for leg

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ के इस खास मौके पर अपने पैरों को खूबसूरत मेहंदी डिजाइन से सजाएं और सोलह श्रृंगार को पूरा करके परफेक्ट लुक पाएं. ये डिज़ाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे और त्योहार की रौनक को बढ़ा देंगे.

विज्ञापन

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ पर सुहागिनें 16 श्रृंगार करती हैं, जिसमें मेहंदी लगाना बेहद अहम माना जाता है. आलता, चूड़ी, बिंदी और हाथों में सजी खूबसूरत मेहंदी से त्योहार की रौनक और भी बढ़ जाती है. मेहंदी न सिर्फ सजने-संवरने का हिस्सा है बल्कि इसे सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक भी माना जाता है. इस खास मौके पर महिलाएं अपने हाथों-पैरों को अलग-अलग डिजाइनों से सजाकर करवा चौथ को और यादगार बनाती हैं. आजकल पैर की मेहंदी के लिए कई तरह के डिजाइन ट्रेंड में हैं, जो आपके लुक को और भी आकर्षक बना देते हैं.

Karwa Chauth Mehndi Design: करवा चौथ के लिए पैरों की 5 खास मेहंदी डिजाइन

1. सेंटर मेहंदी डिजाइन (Center Mehndi Design for Leg)

सेंटर मेहंदी डिजाइन जिसे कई लोग गोल टिक्की डिजाइन भी कहते है सबसे पॉपुलर डिजाइन है. करवाचौथ तीज त्योहारों पर इस तरह की डिजाइन बेहद पसंद की जाती है. पैरों में सिम्पल और सोबर मेहंदी डिजाइन अच्छी लगती है. अगर आप भी सिंपल और क्लासी डिजाइन चाहती हैं तो पैरों पर सेंटर मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है.

Center Mehndi Design for Leg Karwachauth special
Center mehndi design for leg karwachauth special

ये भी पढ़ें:बैक हैंड पर लगाएं ये 10 आसान और स्टाइलिश अरेबिक मेहंदी डिजाइन्स

2. कमल का डिजाइन (Lotus Mehndi Design for Leg)

कमल का फूल शुभता और सौंदर्य का प्रतीक माना जाता है. लोटस मेहंदी डिजाइन अभी बहुत ट्रेंड में है. कमल की पंखुड़ियों वाला मेहंदी डिजाइन पैरों की खूबसूरती में चार चाँद लगा देता है. लोटस पैटर्न को आप पैर के बीच में बना सकती है या फिर नीचे की ओर बेल और पत्तियों की तरह भी.

Lotus Mehndi Design for Leg Karwachauth special
Lotus mehndi design for leg karwachauth special

ये भी पढ़ेंबेहद सुंदर और आसान है ये मेंहदी डिजाइन

3. अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Arabic Mehndi Design for Leg)

अरेबिक डिजाइन की खूबसूरती ही अलग होती है. इसमें पैरों पर बेलों का लंबा पैटर्न बनाया जाता है जो उंगलियों से लेकर एड़ी तक फैला होता है. यह डिजाइन पैरों को स्लिम और खूबसूरत दिखाता है. अरेबिक मेहंदी जल्दी बन जाती है और इसमें जगह-जगह खाली स्पेस छोड़ा जाता है, जिससे डिजाइन और भी स्टाइलिश लगता है.

Arabic Mehndi Design for Leg
Arabic mehndi design for leg

ये भी पढ़ेंहाथों में रचाएं पियां के नाम की मेहंदी देखें लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन

4. मॉडर्न बेल डिजाइन (Modern Bel Mehndi Design)

अगर आप मॉडर्न और सिंपल डिजाइन चाहती हैं तो पैरों पर बेल स्टाइल मेहंदी बनवाना बेस्ट है. इसमें पैर की उंगलियों से लेकर टखने तक बेल की तरह डिजाइन खींची जाती है. छोटी-छोटी पत्तियां, फूल और डॉट्स इस डिजाइन को और भी खूबसूरत बनाते हैं. इस तरह की मेहंदी डिजाइन पैरों को स्टाइलिश और ट्रेंडी लुक देता है, जो आजकल बहुत पसंद किया जाता है.

Modern Bel Mehndi Design - Karwa Chauth 2025
Modern bel mehndi design

ये भी पढ़ें::  दुल्हन के लिए देखें भरी-भरी मेहंदी के 5 शानदार डिजाइन  

5. आसान मेहंदी डिजाइन (Easy Mehndi Design for Leg)

बहुत सी महिलाओं को एकदम सिम्पल सी डिजाइन पसंद होती है. उन महिलाओं के लिए जो बहुत ज्यादा भारी डिजाइन नहीं चाहतीं, सिम्पल मेहंदी डिजाइन परफेक्ट है. इसमें सिर्फ उंगलियों के आसपास हल्की-फुल्की डिजाइन बनाई जाती है. यह जल्दी तैयार हो जाती है और पैरों को सादगी भरा लुक देती है.

Easy Mehndi Design for Leg for Karwa Chauth 2025
Easy mehndi design for leg

करवा चौथ पर सोलह शृंगार करना हर महिला के लिए खास होता है और मेहंदी खूबसूरत शृंगार को पूरा करती है. हाथों के साथ-साथ पैरों पर इन स्टाइलिश और खूबसूरत मेहंदी डिजाइनों को लगाकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं.

ये भी पढ़ें:: सैयारा गर्ल अनीत पड्डा इन्स्पायर्ड मेहंदी डिजाइन – खूबसूरत इतने की हर किसी का दिल आ जायें

ये भी पढ़ें:: सूर्योदय से पहले खाएं ये 10 सुपर पौष्टिक फूड्स, रहेंगे पूरे दिन एनर्जी से भरपूर

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Katha

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Aarti

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Moon Rise Time

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola