करवा चौथ 2021 : साड़ी, सूट या शरारा पहन रही हैं, तो यहां से लें करवा चौथ स्टाइलिंग आइडिया

Updated:
विज्ञापन
करवा चौथ 2021 : साड़ी, सूट या शरारा पहन रही हैं, तो यहां से लें करवा चौथ स्टाइलिंग आइडिया

करवा चौथ की तैयारी पूरी हो गई है लेकिन करवा चौथ पर कंप्लीट लुक को लेकर असमंजस में हैं तो यहां से अलग-अलग ड्रेस स्टाइल के लिए आइडिया ले सकती हैं. करवा चौथ पर सबसे सुंदर दिखने के लिए कुछ ऐसी स्टाइलिंग करें.

विज्ञापन
undefined

लाल साड‍़ी वाले इस करवा चौथ लुक को कंप्लीट करने के लिए हेवी पर्ल ज्वेलरी कैरी करें. साथ में रेड, व्हाइट और गोल्डेन कॉम्बिनेशन के साथ चूड़ा बेहद खूबसूरत लगेगा. बालों को पीछे की ओर समेटते हुए क्लच लगा सकती हैं. खुले बालों पर गजरा पारंपरिक लुक देगा.

undefined

मल्टीकलर इस हेवी लहंगे के साथ ग्रीन-गोल्डन चूड़ियां सुंदर लग रही हैं. हेवी नेकलेस और ईयररिंग्स इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं. करवा चौथ के लिए ऐसा लहंगा सेलेक्ट किया है तो इस लुक्स को ट्राई करें.

undefined

गोल्डन कलर बेस वाली इस साड़ी में रेड थ्रेड वर्क कमाल लग रहे हैं. ऐसी साड‍़ी के साथ गोल्डन नेक पीस, चूड़ी और मांगटीका करवा चौथ के लुक को कंप्लीट कर रही है. आप भी इस लुक के साथ आगे बढ़ सकती हैं.

undefined

इस करवा चौथ पर शरारा ड्रेस ट्रेंड कर रहे हैं. डिफरेंट कलर और स्टाइल में ऐसे ड्रेसेज मार्केट में खूब मिल रहे हैं. ऐसे ड्रेस पहनने का प्लान है तो खुले बालों के साथ हेवी मांगटीका कैरी करें बहुत सुंदर लगेंगी.

undefined

रेड ब्लाउज के साथ गोल्डेन साइनी साड़ी करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक दे रही है. लाल चूड़ी, लाल बिंदी, लाल सिंदूर के साथ बालों पर गजरा फब रहा है. आप भी इस लुक के साथ बहुत सुंदर दिख सकती हैं.

undefined

स्टोन वर्क वाले पिंक लहंगे के साथ स्टोन वाली हेवी ज्वेलरी, चूड़ा सेट, मांगटीका और नथ गजब ढा रहे हैं. नई नवेली दुल्हनों के लिए यह लुक परफेक्ट है. जिनका यह पहला करवा चौथ है ऐसे रेडी हों बहुत अच्छी लगेंगी.

undefined

पंजाब-हरियाणा की ज्यादातर महिलाएं करवा चौथ पर हेवी पटियाला सूट पहनना पसंद करती हैं. फुल स्लीव्स वाले ऐसे पटियाला सेट मौसम के अनुकूल हैं. इसके साथ ईयररिंग्स, गले का सेट और नैचुरल मेकअप आपको कंप्लीट करवा चौथ लुक देगा. अलग से बालों में गजरा लगाएं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola