Juice for Skin: मुरझाए चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार, ये जूस देंगे नेचुरल लाली

Updated:
विज्ञापन

Juice for skin ( AI generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Juice for Skin: जूस का सेवन हेल्थ के लिए लाभदायक माना जाता है. ताजे फलों से बने जूस में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो स्किन के लिए भी फायदेमंद है. गर्मी में नेचुरल ग्लो पाने के लिए इन जूस का सेवन जरूर करें.

विज्ञापन

Juice for Skin: गर्मियों में स्किन को लेकर लोग अक्सर चिंता में रहते हैं. इस मौसम में डिहाइड्रेशन की समस्या आम है. पानी की कमी के कारण स्किन भी डल नजर आने लगती है और ऑयल के कारण ये परेशानी और भी बढ़ जाती है. गर्मी में तरोताजा रहने के लिए कोल्ड ड्रिंक का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. आप इन दिनों में ताजे फ्रूट जूस का सेवन करें. इसका सेवन स्किन ग्लो को बढ़ाता है और सेहत के लिए भी अच्छा है. अगर आप जूस का सेवन नियमित रूप से करते हैं तो स्किन पर शाइन बढ़ता है. तो आइए जानते हैं इन जूस के बारे में और इनसे मिलने वाले फायदों के बारे में. 

विज्ञापन

एजिंग को दूर रखने के लिए 

अगर आप स्किन को जवां रखना चाहते हैं तो अनार के जूस का सेवन जरूर करें. अनार में एंटी ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो स्किन के लिए फायदेमंद है. इसको डेली पीने से स्किन से झुर्रियां कम होने लगती है. इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो स्किन के लिए अच्छा है.

ब्यूटी टिप्स से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें- Skincare Tips: बेसन और हल्दी से आगे हैं ये बेहतरीन फेस पैक, लगाने से मिलेगा गोल्डन ग्लो

यह भी पढ़ें- Hair Care Tips: गंजा कर देगा इस तरीके से बालों को बांधना, वक्त रहते हो जाएं सावधान

स्किन ग्लो के लिए

एक फल जो गर्मी में आसानी से मिलता है वह है तरबूज. तरबूज में पानी अधिक मात्रा में होता है और ये शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है. इसका सेवन करने से आपके स्किन का ग्लो भी बढ़ता है. इसे आप घर पर आसानी से बना कर डेली सेवन कर सकते हैं. इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें पुदीना भी मिक्स कर सकते हैं.

रंगत में निखार

संतरे का जूस विटामिन सी से भरपूर होता है और ये विटामिन स्किन के लिए अच्छा है. इसका सेवन करने से स्किन टाइट होती है. ऑरेंज जूस से स्किन भी निखरता है.

स्किन को क्लीन करने के लिए

बॉडी के साथ स्किन को भी डिटॉक्स करना जरूरी है. अगर स्किन डिटॉक्स नहीं होती है तो स्किन प्रॉब्लम होने लगता है. आप नींबू और पुदीने से बने डिटॉक्स वॉटर का सेवन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Summer Face Packs: गर्मी से कम हो गई है चेहरे की रौनक, दही से बने ये फेस पैक दिखाएंगे कमाल

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola