स्वाद के भरपूर जीरा पूरी के साथ बढ़ाएं चाय की चुस्की का मजा

Updated at : 07 Feb 2026 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
Jeera Puri Recipe for Snacks In Hindi

जीरा पूरी रेसिपी (Image-iStock)

Jeera Puri Recipe: शाम की चाय के साथ एक बार कुरकुरी जीरा पूरी को ट्राई करके देखें. इसका स्वाद इतना मजेदार है कि आप रोजाना इसे खाने का दिल करेगा.

विज्ञापन

Jeera Puri Recipe: चाय की चुस्की के साथ अगर कुछ टेस्टी नमकीन खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. ऐसे में आप एक बार जीरा पूरी को ट्राई करके देखें. इसे घर पर बनाना बहुत आसान है. झटपट बनने वाली यह रेसिपी खाने में भी टेस्टी होती है. यानी शाम के वक्त स्नैक्स के लिए यह बहुत ही बेस्ट ऑप्शन है. आज हम आपको इसकी बहुत सिंपल रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे बनाकर फटाफट सर्व कर सकते हैं. चलिए अब रेसिपी जानते हैं.

जीरा पूरी रेसिपी बनाने की सामग्री

  • मैदा – 1 कप
  • रवा – 2 टेबल स्पून
  • बेसन – 2 टेबल स्पून
  • घी – 3 टेबल स्पून
  • काली मिर्च – 1 टी स्पून
  • जीरा – 1 टी स्पून
  • नमक – 1/2 टी स्पून
  • हल्दी – 1/8 टी स्पून
  • पानी – 4-5 टेबल स्पून
  • तेल

यह भी पढ़ें: हल्की भूख को शांत करने का बढ़िया ऑप्शन है चना पापड़ी चाट

जीरा पूरी बनाने की विधि

  • जीरा पूरी बनाने के लिए एक परात में मैदा और बेसन छान कर रख लें और इसमें रवा डालें.
  • फिर इसमें नमक, हल्दी और घी भी डाल दें.
  • फिर इसमें जीरा और काली मिर्च को मोटा मोटा पीस कर डाल दें और इन्हें अच्छे से मिला लें.
  • इसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंद कर 30 मिनट के लिए ढककर रख दे.
  • आटे को एक बार फिर मिलाकर उसकी छोटी-छोटी लोई बना लें.
  • फिर आप इसकी पूरी बेल ले और चाकू से इसमें थोड़ी थोड़ी दूरी पर छोटे-छोटे कट लगा लें.
  • इसके बाद आप इन पूरियों को तेल गरम करके फ्राई कर लें.
  • इसे अब चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.
  • इसे एयरटाइट डिब्बे में रख कर कई दिनों तक खा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मुंह से नहीं जाएगा आलू चाट सुशी रोल का स्वाद, नोट कर लें रेसिपी

यह भी पढ़ें: Gajar Cutlet Recipe: इस रेसिपी से घर पर बनाएं कुरकुरे गाजर कटलेट, हर किसी को आएगा पसंद

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola