Janmashtami Independence Day Mehndi designs: जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर लगाएं ये 7 खास मेहंदी डिजाइन्स
Published by : Shinki Singh Updated At : 13 Aug 2025 12:47 AM
Janmashtami Independence Day Mehndi designs : जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर अपनी देशभक्ति और कान्हा के प्रेम को हाथों पर सजाएं. इन 7 खास और खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स को देखकर आप भी अपने हाथों को एक नया और आकर्षक लुक दे सकते हैं.
Janmashtami Independence Day Mehndi designs: देशभर में जहां एक तरफ15 अगस्त को आजादी का पर्व मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. इन दोनों खास मौकों पर महिलाएं पारंपरिक लुक को और खास बनाने के लिए मेहंदी लगाना पसंद करती हैं.अगर आप भी इस बार कुछ अलग और खास मेहंदी डिजाइन की तलाश में हैं तो यहां हम आपके लिए लाए हैं जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस से प्रेरित 7 अनोखे और सुंदर डिजाइन जो आपके हाथों को भक्ति और देशभक्ति दोनों के रंगों से भर देंगे.

तिरंगा थीम राधा-कृष्ण डिजाइन : इस डिजाइन में राधा-कृष्ण की मूर्ति को हाथ की हथेली में उकेरा जाता है और उसके चारों तरफ तिरंगे के रंग केसरिया, सफेद और हरा का हल्का रंगीन टच दिया जाता है. यह डिजाइन दोनों पर्वों का भाव एक साथ दर्शाता है.

मोरपंख और अशोक चक्र डिजाइन: मोरपंख जहां श्रीकृष्ण का प्रतीक है वहीं अशोक चक्र हमारे राष्ट्रध्वज का गौरव है. इस डिज़ाइन में इन दोनों को साथ मिलाकर एक फ्लोरल पैटर्न के साथ पेश किया जाता है जो पारंपरिक और देशभक्ति का सुंदर मेल है.


भारतीय झंडा डिजाइन : हाथ पर लहराता हुआ भारतीय झंडा.यह डिजाइन आपकी देशभक्ति और भक्ति दोनों को एक साथ दिखाता है.

जय हिंद डिजाइन : यह डिज़ाइन उन लोगों के लिए है जो अपने हाथ पर संदेश देना चाहते हैं. एक हाथ पर आप ‘जय श्री कृष्णा‘ और दूसरे हाथ पर ‘जय हिंद’ लिखवा सकते हैं.

Also Read : Happy Independence Day 2025 Quotes Wishes: तिरंगे के रंग में रंगें अपनों को, शेयर करें ये खास संदेश
Also Read : Tiranga Dhokla Recipe:स्वतंत्रता दिवस पर बनाएं तिरंगा रंग का स्वादिष्ट ढोकला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










