15 अगस्त पर Instagram पर छा जाएंगी आपकी फोटोज, तिरंगे के साथ ट्राई करें ये पोज

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के लिए फोटो आइडियाज, Pc - Ai

Independence Day Photo Ideas: क्या आपको भी 15 अगस्त पर तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करवानी है? तो ट्राई करें ये आसान और खूबसूरत फोटो पोज, जो आपकी तस्वीरों को देंगे शानदार लुक.

विज्ञापन

Independence Day Photo Ideas: 15 अगस्त पर हर कोई देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आता है. इस खास दिन पर तिरंगे के साथ फोटो खिंचवाना भी काफी पसंद किया जाता है. अगर आप भी इंस्टाग्राम या सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने वाली हैं, तो इस बार सिर्फ सीधे खड़े होकर फोटो न लें. थोड़े अलग पोज ट्राई करके फोटो को और खूबसूरत बना सकती हैं. आइए जानते हैं तिरंगे के साथ फोटो के लिए कुछ आसान और स्टाइलिश पोज.

तिरंगा हवा में लहराते हुए

तिरंगा हवा में लहराते हुए लड़की की सांकेतिक फोटो - Pc - Ai
तिरंगा हवा में लहराते हुए लड़की की सांकेतिक फोटो - Pc - Ai

तिरंगा हाथ में लेकर थोड़ा साइड होकर खड़ी हो जाएं और उसे हल्का हवा में लहराएं. कैमरे की तरफ देखने के बजाय सामने की ओर देखें. यह पोज फोटो को नेचुरल और खूबसूरत लुक देगा.

तिरंगे के पीछे से दें लुक

तिरंगे के पीछे से फोटो आइडिया, Pc - Ai
तिरंगे के पीछे से फोटो आइडिया, Pc - Ai

तिरंगे को कैमरे के थोड़ा पास रखें और उसके पीछे से चेहरे का आधा हिस्सा दिखाते हुए फोटो लें. इसमें पूरा चेहरा दिखाने की जरूरत नहीं है. यह पोज थोड़ा अलग और इंस्टाग्राम के लिए काफी अच्छा लगेगा.

15 अगस्त पर घर सजाने का है प्लान? इन बातों को न करें नजरअंदाज

तिरंगे के रंगों वाला दुपट्टा लेकर

तिरंगे के रंगों वाला दुपट्टा लेकर पोज दें, Pc - Ai
तिरंगे के रंगों वाला दुपट्टा लेकर पोज दें, Pc - Ai

अगर आप सूट या कुर्ती पहन रही हैं, तो तिरंगे के रंगों वाला दुपट्टा लेकर फोटो खिंचवा सकती हैं. दुपट्टे को हल्का हवा में उड़ाते हुए या कंधे पर रखकर पोज दें. इससे फोटो में खूबसूरत रंग भी आएगा.

तिरंगे के साथ चलते हुए पोज

तिरंगे के साथ चलते हुए पोज, Pc - Ai
तिरंगे के साथ चलते हुए पोज, Pc - Ai

तिरंगा हाथ में लेकर धीरे-धीरे चलते हुए फोटो क्लिक करवाएं. एक फोटो कैमरे की तरफ देखते हुए और दूसरी पीछे मुड़कर लेते हुए क्लिक करें. खुले मैदान या छत पर यह पोज काफी अच्छा लगेगा.

तिरंगे के साथ परछाई वाली फोटो

तिरंगे के साथ परछाई वाली फोटो, Pc - Ai
तिरंगे के साथ परछाई वाली फोटो, Pc - Ai

अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो सुबह या शाम की हल्की धूप में तिरंगा हाथ में लेकर अपनी परछाई की फोटो लें. इसमें चेहरा दिखाना जरूरी नहीं है. यह फोटो थोड़ी अलग और सोशल मीडिया के लिए काफी अच्छी लगेगी.

यह भी पढ़ें: Independence Day पर नाखूनों को दें देशभक्ति वाला टच, ट्राई करें ये तिरंगा नेल आर्ट डिजाइन्स


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola