ePaper

कोरोना काल में सपना दास ने अपनी कला से घर को दिया ऐसा रूप, देखने वाले कह उठे वाह...

Updated at : 14 Dec 2020 2:36 PM (IST)
विज्ञापन
कोरोना काल में सपना दास ने अपनी कला से घर को दिया ऐसा रूप, देखने वाले कह उठे वाह...

Coronaviurs in india : वर्ष 2020 को कोरोना वायरस ने अपनी गिरफ्त में ले रखा है. देश में कोरोना का संक्रमण एक करोड़ के आसपास पहुंच चुका है. झारखंड की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. कोरोना वायरस ने देश की अर्थव्यवस्था पर भी चोट किया, कई लोगों की नौकरी भी चली गयी. ऐसे में कई लोग डिप्रेशन के शिकार हुए और कइयों ने तो आत्महत्या जैसा कदम भी उठाया. ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने तमाम नकारात्मकता से ऊपर उठकर क्रियेटिव काम किया और दूसरों के लिए प्रेरणा बने. रांची की रहने वाली सपना दास ने ऐसे ही लोगों में शामिल हैं. इन्होंने अपने घर की सीढ़ियों पर अपनी कला को कुछ इस तरह उकेरा है कि देखने वाले अचंभित हैं और उनके मुंह से सिर्फ वाह ही निकल रहा है.

undefined

सपना दास ने अपने घर की पूरी सीढ़ियों और कमरे की दीवारों पर geometrical पेंटिंग की है. जो देखने में ना सिर्फ बहुत खूबसूरत हैं, बल्कि मन को सुकून देने वाली है. सपना दास का कहना है कि मैंने पेंटिंग में सिर्फ ब्लैक एंड व्हाइट कलर का इस्तेमाल किया है. इसकी वजह यह है कि हम अकसर कलरफुल कपड़े पहनते हैं, ऐसे में अगर मैं इन पेंटिंग्स में भी कलर भर देती तो ये उस तरह कर उभरकर नहीं आते और लोगों का ध्यान भी इनपर नहीं जाता.

undefined

लेकिन यह ब्लैक एंड व्हाइट हैं इसलिए कोई भी जब सीढ़ियों पर चढ़ता है उसकी नजर इन पेंटिंग्स पर चली जाती है, जो मन को बहुत सुकून देती है. सपना दास ने बताया कि कोरोना काल में कहीं आना-जाना नहीं था और समय काफी था. मैं समझ नहीं आ पा रही थी कि आखिर इस समय का मैं कैसे सद्‌पयोग करूं. फिर अचानक मेरे मन में यह ख्याल आया कि क्यों ना मैं पेंटिंग करूं.

undefined

घर की दीवारों पर कुछ पेंटिंग्स मैंने पिछले साल बनाना शुरू किया था जिसे मैं पूरा नहीं कर पायी थी. लेकिन कोरोना काल में मैंने इसे पूरा कर दिया. पेंटिंग में मैंने फैब्रिक कलर का इस्तेमाल किया है, जो आसानी से उपलब्ध होते हैं. मेरी दो बेटियां हैं, जिन्होंने इस काम में मेरी मदद की.

सपना दास रांची के जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली स्कूल में आर्ट टीचर हैं. उनके पिता आर्मी में थे. दीपाटोली के केंद्रीय विद्यालय से इन्होंने स्कूली शिक्षा पूरी की है और महिला कॉलेज से बीए किया है. 2010 से यह टीचिंग के जॉब में हैं. इनके पति भी ऑर्ट टीचर हैं, वे केराली स्कूल में अध्यापन का काम करते हैं.

undefined

सपना दास कहती हैं कि मैं अपने स्टूडेंट्‌स को भी यह सीखाने की कोशिश करती हूं कि खाली समय में क्रियेटिव रहें, ऑनलाइन क्लास के दौरान भी मैं बच्चों को ऑर्ट बनना बताती हूं, अभी क्रिसमस आ रहा है, तो उससे जुड़े ऑर्टवर्क भी मैं उन्हें बता रही हूं. ऑर्ट से ना सिर्फ हमारे मन को सुकून मिलता है बल्कि पॉजिटिव एनर्जी भी मिलती है.

undefined

सपना दास अपने हाथों से ज्वेलरी बनाने का काम भी करती हैं और इस कोरोना काल में उन्होंने कई तरीके के ईयररिंग्स और नेकलेस को ट्राई भी किया है. इसके साथ ही ये रंगोली भी बहुत खूबसूरत बनाती हैं.

Posted By : Rajneesh Anand

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola