ePaper

नवरात्रि की फास्टिंग में अगर फील हो कमजोरी, जो डाइट में शामिल करें ये फूड

Updated at : 17 Oct 2023 5:38 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्रि की फास्टिंग में अगर फील हो कमजोरी, जो डाइट में शामिल करें ये फूड

Navratri 2023: शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की उपासना और भक्ति से एक नई शक्ति मिलती है . मां के भक्त नौ दिन नवरात्रि का व्रत रखते हैं. इस दौरान यानी नवरात्रि के उपवास आपको अपनी सेहत का भी ख्याल करना चाहिए. इसके लिए आप इन टिप्स को अजमा सकते हैं

विज्ञापन
undefined

नवरात्रि में व्रत रखना न सिर्फ धार्मिक बल्कि विज्ञान की नजर से भी काफी फायदेमंद बताया जाता है अगर आप केवल फल का सेवन पूरे व्रत के दौरान कर रहे हैं तो मौसमी फलों को जरूर लें जैसे केला,सेब,संतरा, अनार. चीनी की जगह आप दूध में गुड़ , खजूर या शहद का इस्तेमाल करें.

undefined

ऐसे तो गर्भवती महिलाओं को व्रत रखने की सलाह नहीं दी जाती है लेकिन कई गर्भवती महिलाएं महाअष्टमी का व्रत भी करती हैं ऐसे में दिन भर में फलों के सेवन के साथ कम से कम तीन बार नारियल का पानी जरूर पिएं

undefined

व्रत में खुद को हाइड्रेट रखना बहुत ही जरूरी है. इसलिए स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं. हाइड्रेट रहने पर कमजोरी फील नहीं होगी.

undefined

आप व्रत के दौरान ऊर्जा बनाए रखने के लिए सूखे मेवों का सेवन जरूर करें. नट्स में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. बेहतर परिणाम पाने के लिए खाने से पहले आप ड्राइ फ्रूट्स को भिगो लें. ये अधिक स्वास्थ्यकर होता है.

undefined

आप पूजा करने के बाद बादाम और दूध के साथ भूने हुए मखाने को खा सकते हैं इसके साथ कोकोनट वाटर, पनीर चाहे कच्चा या फिर हल्का फ्राई कर सेवन करें. आप मखाने की खीर भी खा सकते हैं.

undefined

व्रत के समय दिन में साबुदाना की खीर और फलों का सेवन करें, मिल्क शेक के लिए आप केले का शेक बनाएं.

undefined

खाली पेट बहुत अधिक देर तक रहने से गैस की भी समस्या बनती है ऐसे में कुछ अंतराल पर कुछ ना कुछ खाते रहें. जैसे खीरा हो या फिर एक कटोरा दही या फिर फलों का सलाद.

undefined

कुछ लोग इस दौरान सेंधा नमक वाला भोजन करते हैं तो आप उबले हुए आलू की टिक्की, साबूदाना खिचड़ी, सब्जियों के साथ बनी साबुदाना टिक्की और दही खाएं . शकरकंद चाट, पनीर और कुट्टू के आटे का चीला भी अच्छा विकल्प है.

Also Read: Kushmanda Devi ki Aarti: चौथे दिन मां कूष्मांडा देवी की ऐसे करें पूजा और आरती
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola