ePaper

Ice Benefits For Pimples: पिंपल्स से चाहिए राहत? जानिए बर्फ लगाने के फायदे 

Updated at : 07 Jul 2025 4:37 PM (IST)
विज्ञापन
skin care tips

skin care tips (ai image)

Ice Benefits For Pimples: क्या आप भी चेहरे पर होने वाले पिंपल्स से परेशान है? तो आज हम आपको इस लेख में पिंपल्स पर बर्फ लगाने के फायदे और इसे कैसे लगाएं इसके बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Ice Benefits For Pimples: महिला हो या पुरुष चेहरे पर पिंपल्स आना एक आम बात है. लेकिन कई बार पिंपल्स हमारे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं, जिससे हमारा कॉन्फिडेंस भी कम हो जाता है. ऐसे में चेहरे की पिंपल्स पर बर्फ (Ice) बहुत ही आसान और असरदार घरेलू उपाय है. इसे इस्तेमाल करना भी बहुत आसान है और अगर आप इसे सही तरीके से लगाए, तो इससे कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं. ऐसे में आज हम इस लेख में जानेंगे कि पिंपल्स पर बर्फ लगाने से क्या फायदे होते हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करें, जिससे चेहरे की त्वचा साफ और हेल्दी बनी रहे. 

बर्फ कैसे लगाएं पिंपल्स पर? (How to Apply Ice On Pimples)

  • सबसे पहले चेहरे को अच्छे से धो लें, जिससे एक्स्ट्रा धूल और ऑइल हट जाए.
  • अब एक साफ कपड़े में 1-2 बर्फ के टुकड़े लपेटें और इसे पिंपल्स के जगह पर 1-2 मिनट तक धीरे-धीरे लगाएं. ध्यान रखें, इससे ज्यादा देर तक त्वचा पर न रगड़े.
  • दिन में इसका इस्तेमाल 1-2 बार कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: Beauty Tips: टैनिंग से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा नारियल का तेल, इस तरह इस्तेमाल करना फायदेमंद

बर्फ लगाने के फायदे पिंपल्स के लिए 

सूजन को कम करता है

जब पिंपल्स बड़े हो जाते हैं और लाल दिखने लगते हैं, तो बर्फ लगाने से उसमें ठंडक मिलती है. इससे सूजन कम होती है और पिंपल खत्म हो सकता है. 

त्वचा को ठंडक और राहत देता है

चेहरे बर्फ पर लगाने से ठंडक मिलती है, जिससे खुजली, जलन या चुभन जैसी परेशानी नहीं होती हैं और चेहरा फ्रेश लगता है. 

चेहरे की ऑयल को कम करता है 

चेहरे पर ज्यादा ऑयल हो जाते से पिंपल्स होते हैं. ऐसे में बर्फ लगाने से स्किन के पोर्स छोटे हो जाते हैं और ऑयल कम निकलता है, जिससे पिंपल्स कम होते हैं. 

दाग-धब्बों को हल्का करता है

अगर चेहरे पर पिंपल्स के बाद दाग रह जाते हैं, तो हर रोज थोड़ी देर बर्फ लगाने से ये दाग धीरे-धीरे हल्के होने लगते हैं. 

यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola