ePaper

'ब्यूटी विद ब्रेन' IAS सोनल गोयल खूबसूरती में देती हैं टाॅप एक्ट्रेसेस को मात, जानिए सफलता की कहानी...

Updated at : 03 Feb 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
'ब्यूटी विद ब्रेन' IAS सोनल गोयल खूबसूरती में देती हैं टाॅप एक्ट्रेसेस को मात, जानिए सफलता की कहानी...

आईएएस सोनल गोयल जिन्हें ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है. वे सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती हैं. आज हम उनकी शिक्षा से लेकर उनके यूपीएससी की परीक्षा में सफल होने तक की कहानी आपको बता रहे हैं.

विज्ञापन
undefined

आईएएस सोनल गोयल सोशल मीडिया पर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं. हाल ही वह स्लम एरिया में रहने वाले बच्चों को शिक्षा का महत्व समझाने गई थीं. वे अक्सर ऐसी चीजें करती नजर आती हैं जो लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचती है. नीति आयोग ने सोनल को टॉप 25 वुमन ट्रांस्फॉर्मिंग इंडिया सम्मान से सम्मानित किया है. ट्विटर इंडिया की ओर से उन्हें वेब वंडर वुमन का खिताब भी दिया गया है. तो आइए एक नजर डालते हैं आईएएस सोनल गोयल की सफलता की कहानी पर.

undefined

आईएएस सोनल गोयल को “ब्यूटी विद ब्रेन” के नाम से जाना जाता है. वह 2008 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में नई दिल्ली के त्रिपुरा भवन में रेजिडेंट कमिश्नर के रूप में तैनात हैं.

undefined

आईएएस सोनल गोयल का जन्म हरियाणा के पानीपत में हुआ था और उनकी पढ़ाई दिल्ली में हुई. सोनल ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से की है. सोनल ने सीएस की पढ़ाई के दौरान सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का फैसला किया था.

undefined

सोनल गोयल ने कुछ समय तक एक कंपनी में कंपनी सचिव के रूप में भी काम किया था, जहां एक पत्रिका से उन्हें यूपीएससी परीक्षा के बारे में जानकारी मिली और तभी उन्होंने इसमें शामिल होने का फैसला किया.

undefined

सोनल गोयल ने 2006 में यूपीएससी की परीक्षा पहली बार दी थी, जिसमें वो असफल रही थी. 2007 में उन्होंने अपनी रणनीति बदली और फिर से परीक्षा में बैठीं और अपने दूसरे प्रयास में उन्होंने इसे पास कर लिया और 13वीं रैंक के साथ आईएएस अधिकारी बन गईं.

undefined

मीडिया से बातचीत के दौरान सोनल ने कहा कि उनका मानना ​​है कि यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए दो प्रयास पर्याप्त हैं. उन्होंने कहा, पहले प्रयास में असफलता आपको अपनी गलतियों का एहसास कराती है, जिसे दूसरे प्रयास में सुधारा जा सकता है.

Also Read: UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पर्सनैलिटी टेस्ट पर आई महत्वपूर्ण सूचना, देखें लेटेस्ट अपडेट
undefined

सोनल गोयल हाल ही में एक खास कार्यक्रम में शामिल हुई थी, जहां उन्होंने एक स्लम एरिया में बच्चों को संबोधित किया था और उनके सवालों के जवाब दिए थे साथ ही उन्होंने उनके साथ कई तस्वीरें भी खिंचवाईं और चॉकलेट भी बांटी.

undefined

आईएएस सोनल गोयल ने स्लम एरिया के बच्चों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए लक्ष्य निर्धारित करने और उस पर फोकस रहने की सीख दी.

undefined

सोनल गोयल की जर्नी ये दर्शाती है कि इंसान अगर ठान ले और सही स्ट्रेटेजी को अपना ले तो यूपीएससी जैसी चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं में भी आसानी से सफलता प्राप्त की जा सकती है.

रिपोर्ट- पुष्पांजलि

Also Read: Personality Test : अंडाकार दांत वाले होते हैं मिलनसार, जानिए अपने दांतों के आकार से अपनी पर्सनालिटी?
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola