ePaper

रजाई धुलने पर बिल्कुल नहीं होगी रुई खराब – ये तरीके अपनाएं

Updated at : 17 Feb 2026 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
How to Wash Jaipuri Razai at Home -Jaipuri Razai Washing Tips

घर पर रजाई धोने का तरीका

घर पर जयपुरी रजाई कैसे धोएं? जानें आसान और सुरक्षित तरीका जिससे रूई नहीं होगी खराब, रंग रहेगा बरकरार और रजाई सालों तक नई जैसी बनी रहेगी.

विज्ञापन

Jaipuri Razai Washing Tips: सर्दियों की जान मानी जाने वाली Jaipuri Razai अपनी हल्की, मुलायम और गर्म बनावट के लिए पूरे देश में मशहूर है. राजस्थान की पारंपरिक कारीगरी से बनी यह रजाई दिखने में जितनी खूबसूरत होती है, उतनी ही नाजुक और सर्द के लिए गरम भी होती है.

गलत तरीके से धोने पर इसकी रूई गुच्छों में बदल सकती है और कपड़ा फीका पड़ सकता है. अगर आप चाहते हैं कि आपकी जयपुरी रजाई सालों तक नई जैसी बनी रहे, तो जानिए घर पर इसे धोने का सही और सुरक्षित तरीका.

Jaipuri Razai Washing Tips: घर पर कैसे धोएं जयपुरी रजाई? जानें सही तरीका, नहीं होगा रूई का नुकसान

Best way to wash cotton quilt at home
जयपुरी रजाई

1. पहले पढ़ें केयर लेबल

रजाई धोने से पहले उसके केयर लेबल को ध्यान से पढ़ें. कई बार केवल ड्राई क्लीन की सलाह दी जाती है. अगर घर पर धोने की अनुमति हो, तभी धुलें.

2. हल्के डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल

जयपुरी रजाई को धोने के लिए माइल्ड लिक्विड डिटर्जेंट का उपयोग करें. तेज केमिकल वाले पाउडर से रंग फीका पड़ सकता है और कपड़ा कमजोर हो सकता है.

3. हाथ से धोना है बेहतर

रजाई को बड़े टब या बाथटब में ठंडे पानी में भिगोएं. 10–15 मिनट बाद हल्के हाथों से दबाकर साफ करें. जोर से मसलने या रगड़ने से बचें, वरना रूई अंदर से इकट्ठा हो सकती है.

जयपुरी रजाई

4. मशीन वॉश करते समय रखें ध्यान

अगर वॉशिंग मशीन में धो रहे हैं, तो डेलिकेट या जेंटल मोड चुनें. ठंडे पानी का इस्तेमाल करें और स्पिन ड्राई कम रखें.

5. धूप में सही तरीके से सुखाएं

रजाई को तेज धूप में ज्यादा देर तक न रखें. हल्की धूप और हवा वाली जगह पर फैला कर सुखाएं. बीच-बीच में रजाई को पलटते रहें ताकि नमी पूरी तरह निकल जाए.

6. स्टोरेज का सही तरीका

पूरी तरह सूखने के बाद रजाई को कॉटन कवर में स्टोर करें. प्लास्टिक बैग से बचें, इससे बदबू और नमी आ सकती है.

यह भी पढ़ें: तौलिये से आती है बदबू? धोने का ये तरीका दिलाएगा सख्त और खुरदरे तौलिये से छुटकारा

यह भी पढ़ें: अगले विंटर तक ऐसे रखें वूलन कपड़े सुरक्षित – ना बदबू, ना कीड़े की टेंशन

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola