How To Make Living Room Festive Ready: दिवाली की रौनक बढ़ाएं, इस तरीके से लिविंग रूम को सजाएं

living room decoration ( AI Image)
How To Make Living Room Festive Ready: त्योहार के टाइम पर पूरे घर को साफ किया जाता है और सजाया जाता है. दिवाली के त्योहार के लिए आप भी लिविंग रूम को सजाने के लिए इन आइडियाज का इस्तेमाल कर सकते हैं.
How To Make Living Room Festive Ready: लिविंग रूम घर एक जरूरी हिस्सा है. जब मेहमान घर में आते हैं तो सबसे पहले इस रूम में ही बैठते हैं. त्योहार के टाइम पर मेहमान जब घर पर आते हैं और अगर आपका रूम अच्छे से सजा हुआ होता है तो ये बात उन्हें इंप्रेस कर देती है. अब कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है ऐसे में आप भी लिविंग रूम को सजाने की सोच रहे होंगे. आप दिवाली पर इन डेकोरेशन आइडियाज का इस्तेमाल कर लिविंग रूम को त्योहार के लिए रेडी कर सकते हैं. तो आइए इस आर्टिकल से जानते हैं लिविंग रूम को कैसे सजा सकते हैं?
कार्पेट से फ्लोर को कैसे करें डेकोरेट?

आप लिविंग रूम को डेकोरेट करने की सोच रहे हैं तो आप सबसे पहले सुंदर कार्पेट डिजाइन का इस्तेमाल करें. सोफा एरिया या लिविंग रूम के बीच में कार्पेट को बिछाएं. ये आपके लिविंग रूम की खूबसूरती और बढ़ा देगा.
फर्नीचर से कैसे सजाएं?

आप दिवाली के त्योहार पर लिविंग रूम को सजाने की सोच रहे हैं तो आप कुछ पुराने फर्नीचर को हटाकर नए फर्नीचर को रख सकते हैं जिससे रूम अच्छा और खुला नजर आए. आप सुंदर डिजाइन का सोफा और टेबल से रूम को सजा सकते हैं.
मिरर डेकोरेशन का इस्तेमाल कैसे करें?

रूम में मिरर डालने से रूम का लुक बेहद शानदार नजर आता है. गोल्डन फ्रेम वाले मिरर को आप त्योहार में लगा सकते हैं.
दरवाजे को कैसे सजाएं?

आप दरवाजे को सुंदर से सजा सकते हैं. आप इसके लिए फूल की माला को दरवाजे के दोनों साइड या दरवाजे के ऊपर लटका सकते हैं. आप मोती के माले से पूरे दरवाजे को सजा सकते हैं.
हैंडमेड डेकोरेशन से कैसे करें डेकोरेट?

आप रूम के डेकोरेशन में खुद से बनाए हुए वाॅल हैंगिंग, पेंटिंग को लगाएं. आप छोटे क्लिप की मदद से लाइट्स के साथ फोटो और पिक्चर्स भी दीवार पर लटका सकते हैं. पुराने कांच के जार या बोतल को कलर करें और इसे आप ग्लिटर से सजाएं. इसमें आप कैंडल डालकर रूम को सजा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Balcony Decoration For Diwali: दिवाली पर बालकनी की डेकोरेशन देख ठहर जाएगी सब की नजरें, इन तरीकों से सजाएं
यह भी पढ़ें- Bathroom Cleaning Tips For Diwali: बाथरूम को बनाएं साफ-सुथरा, दिवाली सफाई के लिए अपनाएं ये आसान क्लीनिंग टिप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










