How to keep House Warm Without Heater: बिना हीटर के घर को रखें गर्म,सर्दियों में अपनाएं ये 5 टिप्स
Author Shinki singh
Updated:
विज्ञापन

How to keep House Warm Without Heater
How to keep House Warm Without Heater : जादुई टिप्स को अपनाकर घर को ठंड में करें गर्म और इस सर्दी में बिजली के बिल को अलविदा कहें.
विज्ञापन
How to keep House Warm Without Heater: ठंड शुरु हो गई है और लोग ठंड से बचने के लिये अलग-अलग तरीकें अपनाते रहते हैं. खास तौर पर ठंड में लोगों को अपने घर को गर्म रखने की चिंता ज्यादा परेशान करती है.लेकिन हर बार हीटर चलाना महंगा पड़ जाता है और सेहत के लिए सही भी नहीं होता है.ऐसे में सवाल उठता है घर को बिना हीटर के गर्म कैसे रखें.तो चलिये आज आपको हम बताते है कि बिना हीटर और बिजली का खर्च बढ़ाये कैसे आप अपने घर को ठंड में भी गर्म रख सकते हैं.
- धूप और हवा का सही संतुलन : दिन के समय घर की सभी खिड़कियों के पर्दे पूरी तरह से खोल दें ताकि सूरज की रोशनी और गर्मी सीधे घर में प्रवेश कर सके. सुनिश्चित करें कि घर में पर्याप्त धूप रोशनी और हवा आए.धूप से घर की दीवारें और फर्श गर्म हो जाएगी. जैसे ही सूरज ढल जाए खिड़कियां बंद कर दें.
- खिड़कियों पर थर्मल प्रोटेक्शन : खिड़कियों पर जितने मोटे पर्दे लगाएंगे बाहर की ठंड उतनी ही कम अंदर आएगी. आजकल बाजार में थर्मल पर्दे भी मिलते हैं. ये पर्दे बाहर की ठंड को कमरे में नहीं आने देते और कमरे को गर्म रखने में मदद करते हैं.
- फर्श को गर्म रखें : सर्दियों के दिनों में फर्श पर मोटा कालीन बिछाएं. यदि आपके पास कालीन नहीं है तो आप फर्श पर कपड़े की 2-3 परतें भी बिछा सकते हैं. इससे पैर सुरक्षित रहेंगे और कमरे में नीचे से आने वाली ठंडक कम होगी.
- कमरे में गर्माहट और खुशबू जोड़ें : कमरे के कोने-कोने में सुगंधित मोमबत्तियां जला सकते हैं. मोमबत्तियां कमरे की सुंदरता तो बढ़ाएंगी ही साथ ही उनकी हल्की लौ कमरे के तापमान में थोड़ी गर्माहट भी जोड़ती है.
- सामान और रोशनी से जगह भरें : कमरे में गर्माहट बनाए रखने का एक और तरीका है जगह को कम करना. जितनी कम जगह होगी कमरा उतना ही जल्दी और लंबे समय तक गर्म रहेगा. इसके लिए कमरे में ढेर सारा सामान रखें कंबल और दरी बिछाएं. इसके अलावा आप छोटी-छोटी बिजली की बत्तियां या गरमाहट देने वाले बल्ब जला सकते हैं.
Also read : Health Tips : फिटनेस ऐसा कि हर कोई हो जाए दीवाना, बस करना होगा आपको यह काम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला.
बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










