ePaper

अब घर पर मिलेगा पीस लिली, जान लें उगाने का तरीका

Updated at : 11 Feb 2026 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
How To Grow Peace Lily At Home In Hindi

पीस लिली उगाने का तरीका (Image-Gemini)

How To Grow Peace Lily: घर की शोभा बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के पौधों को लगाने हैं. पीस लिली भी इन्हीं में से एक है. इसे आप बहुत सिंपल तरीके से घर गमले में लगाकर घर की शोभा बढ़ा सकते हैं.

विज्ञापन

How To Grow Peace Lily: पीस लिली एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादातर घरों में लगाया जाता है. इस पौधे में आने वाले सफेद फूल घर की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं. पीस लिली का भी अपना खास महत्व है. इस पौधे को सहानुभूति, उपचार, आशा, पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है. वैसे तो इसे बाजार से खरीद कर घर या फिर ऑफिसों की शोभा बढ़ाई जाती. लेकिन आप चाहें तो इसे घर पर बड़ी आसानी से लगा सकते हैं. हम यहां आपको इस पौधे को लगाने का बहुत आसान तरीका बताते हैं. ताकि आपके घर को शोभा बढ़ सके. चलिए आपको इसे उगाने का आसान तरीका बताते हैं.

पीस लिली उगाने का तरीका और देखभाल

  • इस पौधे को आप सीधे धूप की जगह इनडायरेक्ट रोशनी वाली जगह यानी खिड़की के पास रखें.
  • इस पौधे को लगाने के लिए आप अच्छी जल निकासी वाली पॉटिंग मिट्टी का उपयोग करें.
  • ध्यान रहे कि गमले में जल निकासी के लिए छेद का होना जरूरी है.
  • गमले की मिट्टी को नम रखें यानी अधिक गीला न करें.
  • ऊपर की मिट्टी जब सूख जाए तब उसमें आप पानी डालें.
  • पानी की कमी होने पर पत्तियों के लटकने की संभावना रहता है.

यह भी पढ़ें: How To Grow Raat Rani Plant: इन टिप्स से गमले में लगाएं रात रानी का पौधा, फूलों से महक उठेगा आपका आंगन

  • इस पौधे के लिए कमरे का तापमान 15°C से 25°C  रखना सही रहता है.  
  • समय-समय पर इसकी सूखी या भूरी पत्तियों को काट कर इसे साफ रखें.
  • पौधे को अगर दोबारा गमले में लगाना है तो, इसे विभाजित करके नया पौधा बना लें.  
  • ध्यान रहे कि पीस लिली में अधिक पानी देने से इसकी जड़ें सड़ सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Papaya Growing Tips: घर पर आसानी से उगाएं पपीते का पौधा, बाजार जाने की झंझट हो जाएगी खत्म

यह भी पढ़ें: Planting Tips: हरा भरा हो जाएगा बालकनी में रखा मनी प्लांट, बस गमले में डालनी होगी ये चीज

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola