How To Grow Raat Rani Plant: इन टिप्स से गमले में लगाएं रात रानी का पौधा, फूलों से महक उठेगा आपका आंगन

Updated at : 01 Feb 2026 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
How To Grow Raat Rani Plant in Hindi

रात रानी का पौधा लगाने के टिप्स (Image-Gemini)

How To Grow Raat Rani Plant: रात की रानी के फूल की खुशबू कमाल की होती है. इन फूलों से शाम ढ़लते ही आंगन का वातावरण खुशबूदार हो जाता है. चलिए आपको इसे गमले में लगाने के आसान टिप्स बताती हूं.

विज्ञापन

How To Grow Raat Rani Plant: रात की रानी (नाइट ब्लूमिंग जैसमिन) एक ऐसा खुशबूदार पौधा है जिसकी महक शाम ढ़लते ही पूरे वातावरण को खुशबू से भर देती है. इस पौधे को आप घर पर गमले में बहुत ही आसानी से उगा सकते हैं. जैसे ही इस पौधे में फूल आने शुरू होते हैं वैसे ही आपका घर आंगन सुगंधित हो उठता है. एक खास बात यह है कि इसे अधिक देखभाल की जरूरत नहीं पड़ती है. तो चलिए इसे गमले में लगाने के टिप्स आपको बताते हैं.

सही गमले का चयन

रात की रानी का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले तो आपको सही गमले का चयन करना होगा. इसके लिए 18-20 इंच का गमला लेना सही रहता है. इस गमले में आप एक छोटा सा छेद कर दें, ताकि पानी इसमें जमा नहीं हो सके और पौधा सुरक्षित रहे.  

तैयार करें मिट्टी

रात की रानी का पौधा लगाने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर मिट्टी की जरूरत पड़ती है. इसके लिए आप किसी गार्डन की मिट्टी को लेकर उसमें गोबर की खाद, वर्मी कंपोस्ट और थोड़ी सी रेत मिला दें. ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ सही रहती है.

यह भी पढ़ें: Papaya Growing Tips: घर पर आसानी से उगाएं पपीते का पौधा, बाजार जाने की झंझट हो जाएगी खत्म

गमले में ऐसे लगाएं पौधा

रात की रानी का पौधा आप किसी नर्सरी से खरीद कर गमले में लगा सकते हैं. इस पौधे को कटिंग से भी गमले में उगाया जा सकता है. ध्यान रखना जरूरी होगा कि कटिंग लगाते समय उसमें 2-3 गांठें हों. इसके बाद आप गमले में पर्याप्त मिट्टी भरकर पौधे को इसमें सीधा लगा दें. पौधा लगाने के बाद ही इस गमले में आप पानी डाल दें.

ऐसे करें पौधे की देखभाल

इस पौधे को तेज धूप की जरूरत नहीं होती है. इसलिए आप इसे बालकनी में भी रख सकते हैं. साथ ही ध्यान रहे कि इस पौधे में अधिक पानी की भी जरूरत नहीं पड़ती है. जब मिट्टी सूखने लगे तभी आप इसमें पानी डालें वरना अधिक पानी देने से पौधे की जड़ें खराब हो सकती हैं.

यह भी पढ़ें: Planting Tips: हरा भरा हो जाएगा बालकनी में रखा मनी प्लांट, बस गमले में डालनी होगी ये चीज

यह भी पढ़ें: Shimla Mirch Growing Tips: नहीं खरीदनी पड़ेगी शिमला मिर्च, गमले में इस आसान तरीके से उगाएं कैप्सिकम का पौधा

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola