How To Grow Jackfruit Tree: कटहल का पेड़ कैसे लगाएं? जानिए सही समय और देखभाल का तरीका 

Updated:
विज्ञापन
gardening tips

gardening tips (ai image)

How To Grow Jackfruit Tree: कटहल में फाइबर, विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है. ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल में कटहल से कोई डिश नहीं, बल्कि कटहल का पेड़ लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

How To Grow Jackfruit Tree: आज हम आपको इस लेख में कटहल का पौधा लगाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने बगीचे (Garden) या खेत में बहुत ही आसानी से लगा सकते हैं. कटहल न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि इसमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है. कटहल में फाइबर, विटामिन A, C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. तो आइए जानते हैं कि कटहल का पौधा कैसे और कब लगाएं और उसकी देखभाल कैसे करें. 

कटहल का पौधा लगाने का सही समय 

Jackfruit tree
Jackfruit tree

कटहल का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छा समय मानसून का मौसम (जून से अगस्त) होता है. क्योंकि इस दौरान मिट्टी में नमी बनी रहती है, जो पौधे को बढ़ने में मदद करता है. 

कटहल का पौधा कैसे लगाएं? 

  • बीज से पौधा लगाएं – इसके लिए कटहल के पके फल से बीज निकालें, फिर बीज को 24 घंटे पानी में भिगोकर रखें और मिट्टी में गड्ढा बनाकर बीज को लगाएं. बीज से 10-15 दिन बाद अंकुर आने लगते हैं. 
  • कटहल का पौधा लगाना – इसके लिए आप  2-3 महीने पुराना पौधा लें, फिर जमीन में गहरा चौड़ा गड्ढा करें और गोबर की खाद मिट्टी मिलाकर भरें दें. उसके बाद पौधे को लगाएं और उसमें नियमित पानी दें. 
  • कटहल का पौधा लगाने के लिए सबसे अच्छी दोमट मिट्टी होती हैं. 

यह भी पढ़ें- How To Grow Jamun Tree: जामुन का पेड़ लगाने का सही तरीका और समय 

कटहल के पौधे की देखभाल कैसे करें? 

Jackfruit
Jackfruit

कटहल के पौधे की देखभाल के लिए उसे रोज पानी, खाद और कटाई करना जरूरी है. इसके लिए गर्मियों में हफ्ते में 2-3 बार पानी दें, सर्दियों में कम. हर 3 महीने में गोबर की खाद डालें और सूखी और खराब पत्तों और टहनियों को समय-समय पर काटते रहें. 

कटहल के पौधे से फल कब आता है?

कटहल का पौधा अगर बीज से उगाया गया है, तो उसमें फल आने में लगभग 3 से 4 साल का समय लगता है. इसके अलावा अगर नर्सरी वाला कटहल का पौधा लगाया गया है, तो पौधे में 2 साल में फल आना शुरू हो जाता है.

यह भी पढ़ें- How To Grow Papaya Tree: अब घर पर उगाएं ताजा और हरा-भरा पपीता, बस अपनाएं ये आसान टिप्स

यह भी पढ़ें- How To Grow Money Plant In Water: बालकनी को बनाना है सुंदर, इस तरह पानी में लगाएं मनी प्लांट

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola