घर पर ऐसे उगाएं ताजा और खुशबूदार देसी धनिया, हफ्ते भर में दिखेंगे हरे पत्ते  

Updated at : 08 Feb 2026 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
घर पर ऐसे उगाएं ताजा और खुशबूदार देसी धनिया, हफ्ते भर में दिखेंगे हरे पत्ते  

घर पर ताजा और खुशबूदार देसी धनिया उगाना अब बेहद आसान. जानिए बीज बोने का सही तरीका, जल्दी अंकुरण के टिप्स और कितने दिनों में तैयार होगा हरा धनिया.

विज्ञापन

Desi Dhaniya Kaise Ugaye: देसी धनिया (Coriander) भारतीय मसालों की शान है. खड़े धनिये की भीनी सी खुशबू और स्वाद किसी भी डिश को तुरंत खास बना देते हैं. धनिया उगाने के लिए बड़े खेत की जरूरत नहीं होती है – आप इसे गमले, ट्रे या किचन गार्डन में आसानी से उगा सकते हैं. कई लोग शिकायत करते हैं कि धनिया का बीज देर से अंकुरित होता है या उगता ही नहीं. यहां जानिए धनिया को जल्दी अंकुरित करने और सही तरीके से बोने का आसान, कारगर तरीका.

देसी धनिया (coriander)

धनिया को जल्दी अंकुरित कैसे करें?

धनिया का बीज वास्तव में दो भागों वाला गोल दाना होता है. इसे सीधें बोने से अंकुरण धीमा होता है.
सबसे पहले धनिया के बीज को हल्का सा दबाकर दो टुकड़ों में तोड़ लें.
बीजों को 8-12 घंटे पानी में भिगो दें.
भिगोने के बाद छाया में 3-4 घंटे सुखाएं.
चाहें तो गीले कपड़े में बांधकर एक दिन रखें – इससे अंकुरण और तेज होगा.

धनिया का बीज कैसे बोया जाता है? (Desi Dhaniya Kaise Ugaye)

देसी धनिया बीज
  • गमले या क्यारी में भुरभुरी और अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी भरें.
  • मिट्टी में गोबर की खाद या कम्पोस्ट मिला दें.
  • बीजों को ऊपर से छिड़काव तरीके से फैलाएं.
  • ऊपर से हल्की मिट्टी की पतली परत डालें (½ इंच से ज्यादा नहीं).
  • स्प्रे से हल्का पानी दें, तेज धार से पानी न डालें.

धनिया के पौधें की देखभाल कैसे करें?

  • गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोज 3-4 घंटे धूप मिले.
  • मिट्टी नम रखें, पर पानी जमा न होने दें.
  • 5-7 दिनों में छोटे पौधे दिखने लगेंगे.
  • 20 – 25 दिन में पत्तियां काटकर उपयोग कर सकते हैं. और अगर आप देसी बीज बनाना चाहते है तो धनिया में फूल आने दें. बीज आने पर अच्छे से पकने पर सुखाकर स्टोर करें.

घर पर धनिया कैसे उगाया जाता है?

गमले या क्यारी में भुरभुरी मिट्टी और कम्पोस्ट मिलाकर धनिया के टूटे व भिगोए हुए बीज छिड़क दें. ऊपर से हल्की मिट्टी डालें, स्प्रे से पानी दें और रोज 3–4 घंटे धूप में रखें.

धनिया कितने दिन में उगता है?

सही तरीके से बोने पर धनिया के बीज 5-10 दिनों में अंकुरित हो जाते हैं और 15-20 दिनों में पत्तियां तोड़ने लायक हो जाती हैं.

धनिया काटने के बाद फिर से उगता है?

हां, अगर जड़ सुरक्षित रहे और आप ऊपर से पत्तियां काटें तो धनिया की नई पत्तियां दोबारा उग आती है. लेकिन यह मेथी जितना बार-बार नहीं उगता, 1-2 कटिंग ही अच्छी मिलती है.

धनिया किस महीने में बोया जाता है?

धनिया सालभर बोया जा सकता है, लेकिन सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च माना जाता है. हल्की ठंड और मध्यम मौसम में इसकी बढ़त बेहतर होती है.

यह भी पढ़ें: Best Vegetables to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 सब्ज़ियां, किचन गार्डन होगा हरा-भरा

यह भी पढ़ें: Best Flower Plants to Grow in February: फरवरी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूलों के पौधे, बगीचा बनेगा रंगों से गुलजार

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola