ePaper

Homemade Sindoor Recipe: सावन में निखारे सुहाग का रंग,सिर्फ 2 मिनट में ऐसे बनाएं हर्बल सिंदूर

Updated at : 12 Jul 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
Homemade Sindoor Recipe: सावन में निखारे सुहाग का रंग,सिर्फ 2 मिनट में ऐसे बनाएं हर्बल सिंदूर

Homemade Sindoor Recipe: सिर्फ 2 मिनट में ऐसा सिंदूर तैयार कर लेंगी जो आपके सुहाग के रंग को और भी निखारेगा. तो आइए जानें कैसे बनाएं ये केमिकल-फ्री और नेचुरल सिंदूर.

विज्ञापन

Homemade Sindoor Recipe: सावन का पावन महीना चल रहा है और इस शुभ समय में हर सुहागन स्त्री के लिये सिंदूर का खास महत्व होता है.मार्केट में मिलने वाले केमिकल सिंदूर से कई बार महिलओं को स्किन प्राब्लम भी हो जाती है.ऐसे में आप चाहें तो घर पर ही शुद्ध और हर्बल सिंदूर बना सकती हैं. जी हां हमारी इस आसान रेसिपी से आप सिर्फ 2 मिनट में ऐसा सिंदूर तैयार कर लेंगी जो आपके सुहाग के रंग को और भी निखारेगा. तो आइए जानें कैसे बनाएं ये केमिकल-फ्री और नेचुरल सिंदूर.

सामग्री

  • हल्दी पाउडर: 1 छोटा चम्मच (अच्छी क्वालिटी की सूखी हल्दी)
  • नींबू का रस: 1/2 छोटा चम्मच (या आवश्यकतानुसार)
  • चूना / चूना पाउडर (खाने वाला): 1-2 चुटकी (यह पान की दुकानों पर आसानी से मिल जाता है. इसकी मात्रा बहुत कम रखनी है .ज़्यादा होने पर जलन हो सकती है.
  • गुलाब जल: 1/4 छोटा चम्मच (या आवश्यकतानुसार, खुशबू और घोल के लिए)
  • देसी घी / नारियल का तेल: 2-3 बूंदें (सिंदूर को चमक देने और स्थिरता के लिए)

बनाने की विधि

  • सामग्री मिलाएं: एक छोटी कटोरी में हल्दी पाउडर लें.
  • चूना और नींबू: अब इसमें 1-2 चुटकी चूना पाउडर डालें (याद रखें, बहुत कम ही डालें)। तुरंत बाद नींबू का रस डालें. जैसे ही आप नींबू का रस डालेंगे, हल्दी और चूना मिलकर रासायनिक क्रिया करेंगे और रंग नारंगी से धीरे-धीरे लाल होने लगेगा.
  • रंग बनाये : मिश्रण को किसी लकड़ी की चम्मच या माचिस की तीली से धीरे-धीरे मिलाएं. आप देखेंगे कि रंग गहरा लाल होना शुरू हो जाएगा. अगर रंग पर्याप्त लाल न हो तो एक-दो बूंद नींबू का रस और मिला सकते हैं लेकिन ज्यादा ना करें.
  • खुशबू और स्थिरता: जब आपको मनचाहा लाल रंग मिल जाए तो इसमें गुलाब जल और देसी घी या नारियल का तेल मिलाएं. घी या तेल सिंदूर को चिकनाई देगा और उसे लगाने में आसान बनाएगा.
  • सुखाएं: मिश्रण को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसे एक छोटी प्लेट या किसी सपाट सतह पर पतला फैला दें. इसे सूखने के लिए कुछ घंटों या एक दिन के लिए छोड़ दें.सूखने के बाद सिंदूर को धीरे से खुरच कर एक छोटी एयरटाइट डिब्बी में भर लें.

Also Read : Latest Silver Bracelet Design: दिखें सबसे अलग, ट्राय करें घुंघरू वाले ब्रासलेट के ये ट्रेंडी डिजाइन

Also Read : Best lipstick Colors For Summer: अगर आप भी दिखना चाहती हैं ग्लैमरस, तो इन लिपस्टिक शेड्स को जरूर करें ट्राय

Also Read : Latest Bichiya Design: लेटेस्ट बिछिया डिजाइन जो बनेगी हर दुल्हन की पसंद

Also Read : Red Bangles Styling Tips: साजन जी को करना है इम्प्रेस तो पहनें लाल रंग की चूड़ियां,फिर देंखे कमाल

Also Read : Glass Bangles Trend: इन खूबसूरत कांच की चूड़ियों से बनाएं अपने हर लुक को खास, दिखें और भी आकर्षक

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola