Parwal Mithai Recipe: परवल की मिठाई जो जीत लेगी सबका दिल, घर पर ही ऐसे करें तैयार
Author Rani thakur
Updated:
विज्ञापन
Homemade Parwal Sweets (Image – Gemini)
Parwal Mithai Recipe: परवल की सब्जी तो आपने बहुत बार खाई होगी. आज हम आपको परवल की मिठाई बनाने का तरीका बताते हैं. इसे आप घर पर बनाकर जरूर खाएं.
विज्ञापन
Parwal Mithai Recipe: बाहर की मिठाई मंगाकर तो आप हर बार खाते हैं. अगर आपको घर पर ही बाजार जैसी मिठाई का स्वाद मिल जाए तो कितना मजा आ जाएगा. आपने परवल की सब्जी तो बहुत बार खाई होगी लेकिन परवल की मिठाई बहुत स्वादिष्ट होती है और आज हम आपको इसे ही आसान तरीके से बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसे खाकर घर के बच्चे व बुजुर्ग दोनों खुश हो जाएंगे. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
विज्ञापन
इसे बनाने की सामग्री
- परवल – 250 ग्राम (छिले और बीच से चीरा लगे हुए)
- मावा – 1 कप
- शक्कर – 1 कप
- हरी इलायची
- बादाम – 4
- पिस्ता – 4
- मिल्क पाउडर – 2 चम्मच
- सोडा बाइकार्बोनेट – चुटकी भर
- केसर – चुटकी भर
इसे बनाने की विधि
- इस मिठाई को बनाने के लिए पहले स्टफिंग तैयार करें.
- स्टफिंग बनाने के लिए खोए को एक पैन में रोस्ट करें.
- अब आप इसमें आधा कप चीनी मिलाएं और हल्की आंच पर रोस्ट करें.
- इसके बाद आप दूसरे पैन में बची हुई शक्कर डालकर मिक्स करें और इसकी पतली चाश्नी तैयार करें.
- इस खोए में आप हरी इलायची मिलाएं.
- इसके बाद आप आंच पर रखे खोए की आंच बंद कर लें.
- अब इसमें बारीक कटे बादाम और पिस्ते मिला लें. अब आप इसमें मिल्क पाउडर भी मिला लें.
- अब आप इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें.
- इसे आप ठंडा होने के लिए रख दें.
- इसके बाद अब आप एक भगौने में पानी भरें और इसमें सोडा बाइर्कोनेट मिला लें.
- पानी उबलने लगे तब इसमें परवल डालकर 5 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें.
- गैस बंद करके परवल को निकालकर इनका पानी बाहर करें.
- अब आप इन परवलों को एक तार वाली चाशनी में करीब 1 घंटे तक ढक कर रख दें.
- थोड़ी देर में परवल का रंग बदल जाएगा.
- अब आप इसमें से परवल को निकालें और इसमें खोए का मिश्रण भर दें.
- साथ ही ऊपर से केसर के धागे लगा कर इसे अच्छे से सजा लें.
- अब आप इसे सर्व कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: Khajur Burfi: मीठा खाने के हैं शौकीन, तो कुछ मिनटों में घर पर ही बना लें खजूर की बर्फी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन