बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं डॉ हंसाजी के बताए हेयर पैक

Updated:
विज्ञापन

हेयर फॉल (Image- Canva)

Hair Care Tips: हेयर लॉस को कम करना और बालों को घना बनाना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप 2 हेयर पैक के बारे में जान सकते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद है.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हर दिन बालों में कंघी करते टाइम थोड़े बालों का झड़ना आम है. लेकिन जब बाल ज्यादा झड़ने लगे तो ये चिंता का कारण बन जाता है. गलत खान-पान, स्ट्रेस या प्रदूषण बाल झड़ने के मुख्य कारण हो सकते हैं. बालों को झड़ने से रोकने के लिए लोग कई तरह के उपाय ढूंढते हैं. अगर आप भी ऐसे ही उपाय के तलाश में हैं तो योग गुरु डॉक्टर हंसाजी के बताए होममेड हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

विज्ञापन

एवोकाडो-बनाना हेयर पैक 

हंसाजी बताती हैं कि एवोकाडो में विटामिन E होता है और केले में पोटैशियम, नैचुरल ऑयल विटामिन और कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जो बालों का टूटना को कम करता है. 

बनाने का तरीका 

एवोकाडो-बनाना हेयर मास्क बनाने के लिए आप 1 पका हुआ एवोकाडो, 1 पका हुआ केला और 1 टेबलस्पून ऑलिव ऑयल को अच्छे से मैश कर लें. तैयार पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें. इसका हेयर मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार कर सकते हैं. 

आंवला-शिकाकाई हेयर पैक 

हंसाजी के मुताबिक आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों को बढ़ाने में मदद करते हैं. शिकाकाई बालों की जड़ों को मजबूत करता है और नारियल तेल बालों को पोषण देता है जिससे बाल कम टूटते हैं. 

बनाने का तरीका

आंवला-शिकाकाई हेयर मास्क बनाने के लिए आप एक पैन में एक चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच शिकाकाई पाउडर और 2 चम्मच नारियल तेल डालकर गर्म करें. फिर इसे छान लें. इस गुनगुने तेल को स्कैल्प में लगाएं. 1 घंटे या रातभर छोड़ दें, फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें. हफ्ते में 1–2 बार इस्तेमाल करें. 

ये भी पढ़ें: Hair Care Tips: महंगे तेल और शैंपू फेल! बस 1 हफ्ते तक बालों में लगाएं ये चीज, नए बाल उगने लगेंगे

ये भी पढ़ें: Hair Care: सफेद बालों से हैं परेशान? नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये एक चीज, बाल होंगे जड़ से काले और घने

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola