Homemade Black Pepper Powder: अब मार्केट से नहीं खरीदें काली मिर्च पाउडर, घर पर बनाएं मिनटों में

Updated:
विज्ञापन

काली मिर्च पाउडर (AI IMAGE)

Homemade Black Pepper Powder: मार्केट में मिलने वाले काली मिर्च पाउडर बहुत महंगे और मिलावट से भरे होते हैं, इसलिए आज हम आपको घर पर ही आसानी से होममेड काली मिर्च पाउडर बनाने की विधि बताएंगे.

विज्ञापन

Homemade Black Pepper Powder: काली मिर्च का इस्तेमाल हर घर की रसोई में जरूर होता है. इसका तीखा स्वाद हर खाने को स्वादिष्ट बना देता है. बाजार में मिलने वाली काली मिर्च पाउडर कई बार पुराने और मिलावट से भरे होते हैं. ऐसे में घर पर आप आसानी से फ्रेश काली मिर्च पाउडर आसानी से तैयार कर सकते हैं. जी हां, आइए बताते हैं आपको कुछ आसान विधि का इस्तेमाल करके काली मिर्च पाउडर बनाने का तरीका.

विज्ञापन

घर पर काली मिर्च पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

घर पर काली मिर्च पाउडर बनाने के लिए आपको सिर्फ एक चीज की जरूरत होगी.  
साबुत काली मिर्च – 1 कटोरी 

घर पर काली मिर्च पाउडर बनाने की विधि क्या है?

काली मिर्च साफ करें
सबसे पहले साबुत काली मिर्च को अच्छी तरह छान लें. जिससे इसकी गंदगी और धूल अच्छे से साफ हो जाए. 

हल्का भूनना 
आप चाहें तो काली मिर्च को 2-3 मिनट धीमी आंच पर हल्का भून लें. इससे इसकी खुशबू और स्वाद और अच्छा हो जाता है. 

ठंडा होने दें
भूनने के बाद काली मिर्च को पूरी तरह ठंडा होने दें. 

पाउडर बना लें 
अब आप एक मिक्सर ग्राइंडर में काली मिर्च डालकर बारीक पाउडर बना लें. तैयार हुए काली मिर्च पाउडर को किसी एयरटाइट कंटेनर में भरकर रखें. 

काली मिर्च पाउडर स्टोर करने के टिप्स क्या है?

हमेशा सूखे और साफ कंटेनर में रखें. 
नमी से बचाएं. 
3-6 महीने तक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. 

काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किन-किन चीजों में होता है?

काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल आप सब्जी, सलाद, दाल, सूप चाय या काढ़े बनाने में कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- Homemade Protein Powder: बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत, बॉडी को मजबूत रखेगा ये देसी प्रोटीन पाउडर 

यह भी पढ़ें- How To Make Sugar Powder: बाजार जाने के बजाय, घर पर बनाएं मिठाइयों और ड्रिंक्स के लिए चीनी पाउडर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

घर पर काली मिर्च पाउडर बनाने के लिए आपको सिर्फ एक चीज की जरूरत होगी.  
साबुत काली मिर्च - 1 कटोरी