होली पर बनाएं स्पेशल पान ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि दिल खुश हो जाए

Updated:
विज्ञापन

पान ड्रिंक (AI generated Image)

Holi Special Paan Drink: होली के दिन घर पर ठंडाई-ड्रिंक और मिठाईयां जरूर बनती हैं. आप भी इस आर्टिकल में बताई गई खास रेसिपी से तैयार कर सकते हैं होली स्पेशल पान ड्रिंक.

विज्ञापन

Holi Special Paan Drink: होली के दिन घर पर कई तरह की ड्रिंक बनती हैं, ऐसे में आप भी इस होली स्पेशल पान ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. घर आए मेहमान को ये ड्रिंक सर्व करना बहुत अच्छा रहेगा. आइए बताते हैं आपको होली स्पेशल पान ड्रिंक बनाने की आसान रेसिपी. 

विज्ञापन

होली स्पेशल पान ड्रिंक बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पान के पत्ते – 6 से 8 (ताजे)
  • गुलकंद – 2 बड़े चम्मच
  • सौंफ – 1 छोटी चम्मच
  • चीनी – स्वादानुसार 
  • काजू – 6–7
  • बादाम – 6–7
  • किशमिश – 1 छोटा चम्मच
  • केसर – 6–8 धागे (ऑप्शन)
  • बर्फ के टुकड़े – आवश्यकतानुसार
  • इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • दूध – 2 कप (ठंडा)
  • गुलाब की पंखुड़ियां – सजाने के लिए 

होली स्पेशल पान ड्रिंक बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप 6-8 ताजे पान के पत्ते लें, इसकी डंठल हटा दें फिर पत्तों को साफ पानी से 2–3 बार अच्छे से धो लें और हाथ से छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें या चाकू से मोटा काट लें. 
  • इसके बाद काजू, बादाम और किशमिश को लगभग 10 मिनट हल्के गुनगुने पानी में भिगो दें. भीगने के बाद इसका पानी निकाल दें. 
  • अब मिक्सर जार में कटे हुए पान के पत्ते, 2 चम्मच गुलकंद, 1 छोटा चम्मच सौंफ, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर, भीगे हुए काजू, बादाम, किशमिश और 3–4 चम्मच ठंडा दूध डालें और इसे अच्छे से पीसें. आपको अगर जरूरत हो तो थोड़ा और दूध डाल सकते हैं. 
  • अब इसी मिक्सर जार में बाकी बचा हुआ ठंडा दूध, स्वादानुसार चीनी और केसर के धागे डालें और फिर से 30–40 सेकंड तक ब्लेंड करें जिससे सभी सामग्री अच्छे से मिक्स हो जाए. 
  • तैयार हुए मिश्रण को छलनी या सूती कपड़े से छान लें. अब गिलास में बर्फ के टुकड़े डालें, ऊपर से ठंडी पान ड्रिंक डालें और सजाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां, बारीक कटे ड्राई फ्रूट या छोटी पान की पत्ती लगाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: होली के मौके पर बनाएं मावा गुजिया, सबको आएगा खूब पसंद 
यह भी पढ़ें: होली पर मेहमानों को पिलाएं कुछ खास, बनाएं ये स्पेशल ठंडाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola