Hit and Run : 'मुझे…' कहने पर महिला ने पुलिसवाले को कार से उड़ाया, देखें Viral Video
Published by : Saurabh Poddar Updated At : 25 Apr 2024 5:58 PM
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक महिला को 3 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर हिट एंड रन का केस बना है. सोशल मीडिया पर लोग उस महिला को कोस रहे हैं और आग्रह कर रहे हैं कि उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए.
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में एक महिला ने जरा सी बात पर पुलिसवाले को कार से उड़ा दिया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें Toll Plaza पर महिला पुलिसवाले से बहस करती देखी जा सकती है. उसके बाद पुलिस वाले के रोकने का इशारा करने पर उसके ऊपर कार चढ़ा देती है.
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक महिला को 3 महीने बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. उस पर हिट एंड रन का केस बना है. सोशल मीडिया पर लोग उस महिला को कोस रहे हैं और आग्रह कर रहे हैं कि उसके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए.
एक X यूजर ने लिखा-एक बड़े घर की बिगड़ैल महिला ने ट्रैफिक पुलिस वाले को रौंद दिया. जबकि उसका कृत्य सिर्फ इतना था कि उसने महिला के कार तेज दौड़ाने पर चालान कर दिया था. वीडियो में महिला पुलिसवाले से कह रही है कि तुमने मुझे… कैसे कहा. पुलिसवाला सफाई दे रहा है पर महिला आपा खो चुकी है और कुछ भी सुनने को तैयार नहीं है. दूसरा पुलिसवाला उसकी गाड़ी के सामने खड़ा है ताकि वह भाग न सके. लेकिन महिला ने उसके न हटने पर उस पर कार चढ़ा दी. पुलिसवाला भाग्यशाली था कि उसकी जान बच गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










