ePaper

Himachal Tour: हिमाचल की खूबसूरत घाटियों का करें भ्रमण, हसीन वादियां मोह लेगी मन

Updated at : 24 Sep 2022 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Himachal Tour: हिमाचल की खूबसूरत घाटियों का करें भ्रमण, हसीन वादियां मोह लेगी मन

Himachal Valleys: घूमने का मौसम आते ही लोग ये सोंच में पड़ जाते हैं कि कहां का टूर करें? अगर आपको घाटी और पहाड़ों के साथ बर्फबारी का आनंद लेना है तो अप हिमाचल जा सकते हैं. यहां की वादियां आपका मनमोह लेगी.

विज्ञापन
undefined

घूमने का मौसम हो और आपके पास छुट्टियां हो तो हिमाचल की वादियों का नजारा लें. हिमाचल प्रदेश की खूबसूरती वादियां और वहां का सुहाना मौसम लोगों को अपना बना लेता है. खास कर ऊंचे-ऊंचे पहाड़, वादियों से घिरा प्रकृति का मनोरम दृश्य लोगों के मन में एक अलग एहसास जगाता है. जहां नजर घुमाओ वहीं प्रकृति की खूबसूरती एक नए नरिये से देखने को मिलता है.

Also Read: IRCTC Goa Package: GOA घूमने का शानदार मौका, Flight Ticket के साथ रहने-खाने और घूमने की है सुविधा
undefined

यहां पहुंचने के लिए देश के किसी भी कोने से हवाई सेवा द्वारा मनाली के भूंतर हवाई अड्डे तक पहुंचा जा सकता है. ज्यादातर पर्यटक रेल द्वारा कालका या पठानकोट आते हैं जिसके बाद टैक्सी या बस से मनाली पहुंचते हैं. हालांकि चंडीगढ़ के रास्ते भी हिमाचल पहुंचा जा सकता है.

undefined

हिमाचल की बर्फबारी लोगों को खूब पसंद आता है. ये जहग कपल्स और फैमली टूर के लिए बेस्ट माना जाता है. बताएं आपको कि चंडीगढ़ होते हुए अगर हिमाचल जाएंगे तो सिटी ब्यूटीफुल में भी कई ऐसे टूरिस्ट स्पॉट हैं जो देखने लायक है. हालांकि, चंडीगढ़ शहर भी घूमने और ठहरने के लिए बहुत अच्छा है.

Also Read: Bali Trip: बाली घूमने जाना है? ऐसे बनायें बजट फ्रेंडली प्लान
undefined

स्पीती घाटी में सैलानियों को आने को मजबूर कर देती हैं. यहां पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थलों का एक भण्डार हैं. यहां आते ही हिमखंडों से घिरी आकर्षक झीलें, पहाड़ों पर ठंडी हवा के झौंके आपको चारों ओर दिखाए देगा. यह सब लाहुल-स्पीति को पर्यटक स्थलों में नया मुकाम दिलाते हैं

undefined

पार्वती घाटी कसोल में पार्वती नदी के पास है. इस कारण इसे पार्वती घाटी के नाम से भी जाना जाता है. यह घाटी अपने अद्भुत सौन्दर्य के लिए पर्यटकों के बीच खासा लोकप्रिय है.

undefined

हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटी है किन्नौर, जिसके नयनाभिराम सौन्दर्य से कोई भी पर्यटक मोहित हो सकता है. ऊंचे-ऊंचे पहाडों और हरे-भरे पेडों से घिरा यह क्षेत्र ऊपरी, मध्य और निचले किन्नौर के भागों में बंटा हुआ है.

undefined

कांगड़ा घाटी हमारे देश की सुंदरतम घाटियों में से एक माना जाता है. वहां की सुरम्य वादियां प्रकृति की गोद में समाहित है. हवाओं के साथ हिलते वृक्ष स्वागत में बांहें पसारे हुए नजर आता है.

undefined

हब्बान घाटी वास्तविक प्राकृतिक आनंद और एकांत के मतवालों के लिए परफेक्ट जगह है. आप हाब्बन आएं है तो सेब के बगीचे से सेब का आनंद उठा सकते हैं.

undefined

कुल्लू, ‘देवताओं की घाटी’, हिमाचल प्रदेश के राज्य में एक खूबसूरत जिला है. इस घाटी का यह नाम कुल्लू इसलिये पड़ा क्योंकि लोगों को विश्वास है कि एक समय कई हिंदू देवी, देवताओं और दिव्य आत्माओं के लिए घर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola