ePaper

ऑफिस में एनर्जी और फोकस चाहिए? अपनाइए टिफिन कल्चर और चुनिए ये 5 सात्विक हाई-प्रोटीन टिफिन आइडियाज

Updated at : 25 Feb 2026 4:52 PM (IST)
विज्ञापन
Five High-Protein Tiffin Idea

सुबह की भागदौड़ में जल्दी बनने वाले हेल्दी टिफिन आइडियाज

ऑफिस में दिनभर एनर्जी और फोकस बनाए रखना चाहते हैं? जानिए Five High-Protein Tiffin Idea जो हैं सात्विक, पौष्टिक और कामकाजी लोगों के लिए परफेक्ट. ये आसान और हेल्दी टिफिन ऑप्शन आपकी सेहत और प्रोडक्टिविटी दोनों को बेहतर बनाएंगे.

विज्ञापन

Five High-Protein Tiffin Idea: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ऑफिस के दौरान खानपान अक्सर नजरअंदाज हो जाता है. कई लोग सुबह का घर का बना खाना छोड़कर बाहर का तला-भुना या पैकेज्ड फूड खा लेते हैं. इसका सीधा असर शरीर ही नहीं, बल्कि मेंटल हेल्थ एनर्जी लेवल एण्ड फोकस पर भी पड़ता है.

ऑफिस लाइफ में टिफिन कल्चर क्यों है जरूरी?

टिफिन कल्चर का महत्व जहां खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं, बल्कि अपनी हेल्थ के प्रति जिम्मेदारी भी है.

घर का बना सात्विक, बैलेन्स्ड और हाई-प्रोटीन फूड दिनभर बैलेन्स्ड एनर्जी देता है, पाचन सुधरता है और तनाव कम करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कामकाजी लोगों के लिए 5 आसान, पौष्टिक और सात्विक टिफिन विकल्प.

सुबह की भागदौड़ में जल्दी बनने वाले हेल्दी टिफिन आइडियाज(Five High-Protein Tiffin Idea)

1.मूंग दाल वेजिटेबल चीला

Moong Dal & Vegetable Cheela
मूंग दाल वेजिटेबल चीला

पीली मूंग दाल, पालक, गाजर और अदरक से बना यह चीला हल्का और सुपाच्य होता है. यह तीनों दोषों को संतुलित करता है. पुदीने की चटनी के साथ परोसें.

2.राजमा मिलेट बॉल्स

Rajma Millet Balls
राजमा मिलेट बॉल्स

राजमा और फॉक्सटेल मिलेट (कंगनी) का संयोजन मांसपेशियों को मजबूती देता है. यह लंबे ऑफिस घंटों में ऊर्जा बनाए रखता है और पित्त संतुलित करता है.

3.पनीर क्विनोआ स्टर फ्राई

Sprouted Moong & Vegetable Salad
पनीर क्विनोआ स्टर फ्राई

क्विनोआ और पनीर का यह मिश्रण भारीपन के बिना भरपूर ऊर्जा देता है. काली मिर्च पाचन सुधारती है और यह कफ-पित्त संतुलन में सहायक है.

4.स्प्राउटेड मूंग वेजिटेबल सलाद

Sprouted Moong & Vegetable Salad
स्प्राउटेड मूंग वेजिटेबल सलाद

हल्के स्टीम किए अंकुरित मूंग, नींबू और मसालों के साथ ताजगी और उच्च जीवन शक्ति प्रदान करते हैं. वात को संतुलित करने में सहायक.

5. बेसन वेजिटेबल इडली नारियल चटनी के साथ

Besan Vegetable Idli with Coconut Chutney
बेसन वेजिटेबल इडली नारियल चटनी के साथ

भाप में पकी यह इडली पोषक तत्वों को सुरक्षित रखती है. बेसन और दही का संयोजन शरीर को सौम्य और संतुलित पोषण देता है.

ऑफिस में बेहतर फोकस, स्टैबल एनर्जी और गुड मेंटल हेल्थ के लिए टिफिन कल्चर अपनाना बहुत जरूरी है. सात्विक और हाई-प्रोटीन घर का खाना न केवल शरीर को मजबूत बनाता है, बल्कि मन को भी शांत और संतुलित रखता है.

अगर आप भी दिनभर एक्टिव और प्रोडक्टिव रहना चाहते हैं, तो बाहर के खाने की जगह इन आसान और हेल्दी टिफिन विकल्पों को अपनाइए.

यह भी पढ़ें: 10 मिनट में बनाएं वायरल चटनी सैंडविच, हर बाइट में मिलेगा असली स्ट्रीट स्टाइल स्वाद

यह भी पढ़ें: 5 मिनट में तैयार दही चटनी सैंडविच – हेल्दी ब्रेकफास्ट का सबसे आसान तरीका

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola