ePaper

Health Tips: भूलकर भी इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अमरूद, जान लें ताकि न बिगड़े सेहत

Updated at : 12 Oct 2025 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
who should not eat guava

AI generated image

Health Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें भूलकर भी अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर ये लोग अमरूद का सेवन करते हैं तो इनकी सेहत को फायदा नहीं बल्कि नुकसान होने लगता है.

विज्ञापन

Health Tips: वैसे तो अमरूद के सेवन को हमारी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद बताया गया है लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए. हेल्थ एक्सपर्ट्स की अगर मानें तो अमरूद में चीनी की मात्रा काफी ज्यादा होती है जिस वजह से डायबिटीज के मरीजों को तो खासतौर पर इसका सेवन करने से बचना चाहिए. जब डायबिटीज के मरीज अमरूद का सेवन करते हैं तो उनका ब्लड शुगर लेवल्स कंट्रोल से बाहर जा सकते हैं. आज की यह आर्टिकल खासतौर पर उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जिन्हें अमरूद का सेवन करना काफी ज्यादा पसंद है और वे एक बार में कई अमरूद खा जाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको हर कीमत पर अमरूद का सेवन करने से बचना चाहिए. अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या है और आप अमरूद का सेवन करते हैं तो आपकी सेहत पर इसका काफी बुरा असर पड़ सकता है. तो चलिए इन लोगों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

गैस, कब्ज और ब्लोटिंग की समस्या होने पर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार उन लोगों को अमरूद का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए जिन्हें गैस, कब्ज या फिर ब्लोटिंग की समस्या रहती है. जब आप इन समस्याओं में अमरूद का सेवन करते हैं तो यह समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ जाती है. यह एक मुख्य कारण है कि जिन लोगों को पेट से जुड़ी कोई समस्या रहती है उन्हें अमरूद का सेवन कभी नहीं करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Raw Tomato Benefits: क्या होगा जब आप रोज खाने लगेंगे एक कच्चा टमाटर? फायदे जान गए तो नहीं करेंगे खाने में देरी

यह भी पढ़ें: Fatty Liver Symptoms: कहीं आपको भी तो नहीं फैटी लिवर की प्रॉब्लम? चेहरे पर दिखने वाले इन बदलावों से लगाएं पता

एसिडिटी या फिर डाइजेशन खराब रहने वाले लोगों को

अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है या फिर आपका डाइजेशन खराब और कमजोर है तो ऐसे में भी आपको अमरूद का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप इन समस्याओं में अमरूद का सेवन कर रहे हैं तो इस बात का ख्याल जरूर रखें कि आप खाली पेट न हों और साथ ही आप इसका सेवन थोड़े मात्रा में कर रहे हों.

जलन और अल्सर की समस्या होने पर

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार अमरूद में एसिड्स और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह एक मुख्य कारण है कि अगर आपको अल्सर या फिर पेट में जलन की समस्या है तो आपको अमरूद का सेवन करने से हर कीमत पर बचना चाहिए. अमरूद के सेवन से ये समस्याएं और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं.

दिल से जुड़ी बीमारियां होने पर

शायद आपको यह जानकर भी हैरानी हो लेकिन जिन लोगों को दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं उन्हें भी अमरूद का सेवन करने से नुकसान हो सकता है. बता दें अमरूद के सेवन से आपका ब्लड प्रेशर अफेक्ट होता है जिसका असर आपके दिल पर पड़ सकता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: हल्दी के साथ इन चीजों का सेवन आपकी सेहत के लिए चमत्कारी, कितना भी बदले मौसम बीमार नहीं पड़ेंगे आप

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola