Health Tips: मजबूत हड्डियों की है तलाश? अपने डायट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

Updated:
विज्ञापन

Child Bone Health

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अगर आप भी मजबूत हडियों की तलाश में हैं तो ऐसे में यह स्टोरी आपके लिए काफी काम की साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें आप अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन
undefined

Foods For Strong Bones: हड्डियां चलने-फिरने के साथ-साथ हृदय और मस्तिष्क जैसे शरीर के अंगों की सुरक्षा के लिए काफी जरुरी हैं. ऐसे में यह सुनिश्चित करना काफी जरुरी हो जाता है कि हम पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन करें जो हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने में हमारी सहायता कर सके. आज हम आपको कुछ ऐसे फूड आइटम्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आप मजबूत हड्डी पाने के लिए अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं.

विज्ञापन
undefined

पालक और गाजर का जूस: पालक के रस के साथ एक गिलास कच्ची गाजर में हड्डियों की मजबूती के लिए जरुरी कैल्शियम की अधिकतम मात्रा होती है. आप अगर चाहें तो अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इनका सेवन कर सकते हैं.

undefined

कैल्शियम से भरपूर फूड आइटम्स: कैल्शियम से भरपूर फूड आइटम्स जैसे टोफू, पत्तेदार सब्जियां जैसे केल और ब्रोकोली और भिंडी को दैनिक आहार में शामिल करना चाहिए. मजबूत हड्डी पाने में ये सभी आपकी मदद कर सकते हैं.

undefined

सफ़ेद और काले बीज: अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं तो ऐसे में कैल्शियम और हड्डियों की मजबूती के लिए रोजाना दो-तीन चम्मच सफेद और काले बीजों का सेवन करना चाहिए.

undefined

भोजन में शामिल करें दाल: आपकी जानकारी के लिए बता दें राजमा, काबुली चना, काली दाल और कुलीथ जैसी दालें कैल्शियम से भरपूर होती हैं और मजबूत हड्डी पाने के लिए इन्हें आपको सलाद में शामिल करना चाहिए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola