Live Updates

Hartalika Teej 2021: तीज पर आसानी से लगाएं मेहंदी, Simple Mehandi Design को करें ट्राई

Updated:
विज्ञापन

सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा व्रत हरतालिका तीज इस साल 9 सितंबर को है. तीज के दिन महिलाएं पूरे सोलह श्रृंगार करती है. महिलाओं का ये श्रृंगार मेंहदी के साथ ही पूरा होता है. इस दिन महिलाएं हाथों पर मेहंदी के तरह-तरह डिजाइन बनवाती हैं. आप इस बार इन मेहंदी की डिजाइन को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

मेहंदी के बिना  श्रृंगार अधूरा

सुहागन महिलाएं श्रृंगार करती हैं, और किसी भी तरह का श्रृंगार मेहंदी के बिना पूरा कैसे हो सकता है. इस त्योहार में मेहंदी का खास महत्व होता है.

Hartalika Teej 2021: तीज पर आसानी से लगाएं मेहंदी, Simple Mehandi Design को करें ट्राई

भारतीय कल्चर में मेहंदी का है खास महत्व

भारतीय कल्चर में मेहंदी को वैसे भी खास माना जाता है. कोई भी मौका हो, शादी हो या त्योहार, मेहंदी के बिना अधूरा रहता है. तो अगर आप को भी मेहंदी का शौक है, अगर आपको मेहंदी से भरे हुए हाथ पसंद हैं, तो ये डिज़ाइन्स आपको हाथों को खूबसूरत बना देंगी.

इंडियन मेहंदी डिजाइन

हरतालिका तीज का पर्व महिलाएं के लिए बहुत विशेष माना गया है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं. यह पर्व पत्नी और पति के प्रेम का प्रतीक है. ऐसे में आप इंडियन मेहंदी डिजाइन भी हाथों में रच सकती हैं.

Hartalika Teej 2021: तीज पर आसानी से लगाएं मेहंदी, Simple Mehandi Design को करें ट्राई

झालर मेहंदी डिजाइन

ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन में झालर मेहंदी डिजाइन भी शामिल है. ज्यादातर इस मेहंदी डिजाइन को हाथों के पीछे लगाया जाता है. यह मेहंदी डिजाइन दिखने में काफी सुंदर लगती हैं और इन्हें बनाना भी आसान होता है.

Hartalika Teej 2021: तीज पर आसानी से लगाएं मेहंदी, Simple Mehandi Design को करें ट्राई

फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

हरतालिका तीज जैसे खास पर्वों के दौरान महिलाएं फ्लोरल मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. फ्लोरल और कढ़ाई वाली साड़ियों के साथ फ्लोरल मेहंदी डिजाइन काफी खिलता है.

Hartalika Teej 2021: तीज पर आसानी से लगाएं मेहंदी, Simple Mehandi Design को करें ट्राई

इसलिए शुभ माना जाता है मेहंदी लगाना

सुहागिन महिलाओं के लिए मेहंदी को शुभ माना जाता है. मेहंदी लगाने के पीछे धार्मिक मान्यता है. कहा जाता हैं कि माता पार्वती ने भगवान शिव को मनाने के लिए अपने हाथों में मेहंदी रचाई थी. माता पार्वती के हाथों में रची लाल रंग की मेहंदी देखकर भगवान शिव प्रसन्न हो गए थे और मां पार्वती को स्वीकार कर लिया था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola