Happy Indian Navy Day 2022 Wishes: जलीय सीमाओं के सजग प्रहरी... नौसेना दिवस पर भेजें शुभकामना संदेश

Happy Indian Navy Day 2022 Wishes, Images, Quotes, Status, Wallpapers, Messages: नौसेना दिवस के खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शुभकामना संदेश, जिसके जरिए आप भी अपने अपने करीबियों और दोस्तों को नौसेना दिवस की बधाई दे सकते हैं....
Happy Indian Navy Day 2022 Wishes Images, Quotes, Status, Wallpapers, Messages: भारतीय नौसेना दिवस (Indian Navy Day) हर साल 4 दिसंबर को नेवी की बहादुरी को सलाम करने के लिए मनाया जाता है. पाकिस्तानी सेना द्वारा 3 दिसंबर को हमारे हवाई क्षेत्र और सीमावर्ती क्षेत्र में हमला किया था. इस हमले ने 1971 के युद्ध की शुरुआत की थी. पाकिस्तान को मुह तोड़ जवाब देने के लिए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ चलाया गया.
इस युद्ध में पहली बार जहाज पर मार करने वाली एंटी शिप मिसाइल से हमला किया गया था. इस हमले में पाकिस्तान के कई जहाज नेस्तनाबूद कर दिए गए थे. इस दौरान पाकिस्तान के ऑयल टैंकर भी तबाह हो गए थे. इसी ऐतिहासिक दिन की याद में भारतीय नौसेना 4 दिसंबर के दिन इंडियन नेवी डे सेलिब्रेट करती है. इस खास मौके पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ शुभकामना संदेश, जिसके जरिए आप भी अपने अपने करीबियों और दोस्तों को नौसेना दिवस की बधाई दे सकते हैं….
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मात्रभूमि की शान का है,
हम लहरायेंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान के मान का है.
Happy Indian Navy Day 2022
हमारे जल प्रहरियों को देश का सलाम
Happy Indian Navy Day 2022
जिनमें अकेले चलने के हौसले होते हैं,
एक दिन उन्हीं के पीछे काफिले होते हैं.
सेना है तो हम हैं
Happy Indian Navy Day 2022
जल से लेकर थल और नभ तक,
देश का मान बढ़ाने वाले वीर,
नौसैनिकों को हमारा नमन.
Happy Indian Navy Day 2022
ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर.
Happy Indian Navy Day 2022
भारतीय नौसेना हमेशा हमें,
उन सभी जांबाजों की याद दिलाता है,
जो हमारी सुरक्षा के लिए,
हर दम मजबूती से खड़े रहते हैं.
Happy Indian Navy Day 2022
देश की समुद्री सीमाओं की रक्षा हेतु सेवारत सभी जल प्रहरियों के शौर्य को कोटिशः नमन।
आप सभी को ’भारतीय नौसेना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
राष्ट्र की सेवा व रक्षा हेतु आपकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता व साहस पर हम सभी को गर्व है।
जय हिंद!
Happy Indian Navy Day 2022
भारतीय जलीय सीमाओं के सजग प्रहरी,
निष्ठा एवं अदम्य साहस से राष्ट्रसेवा में समर्पित समस्त नौसेना कर्मियों
को भारतीय नौसेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Happy Indian Navy Day 2022
लिख रहा हूं मैं अंजाम, जिसका कल आगाज आएगा,
मेरे लहू का हर एक कतरा, इंकलाब लाएगा,
मैं रहूं या ना रहूं, पर ये वादा है तुमसे मेरा,
कि मेरे बाद वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा,
भारतीय नौसेना दिवस 2022 की शुभकामनाएं
आज सलाम है उन वीरों को,
जिनके कारण ये दिन आता है,
वो मां खुशनसीब होती है,
जिनके बच्चो का बलिदान,
देश के काम आता है…
भारतीय नौसेना दिवस 2022 की शुभकामनाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




