Happy Independence Day 2021 Wishes: शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे..स्वतंत्रता दिवस पर भेजें बधाई संदेश
Happy Independence Day Wishes, Images, Quotes: कल यानी 15 अगस्त 2021 को पूरा भारत स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाएगा. तैयारियां अंतिम चरण में है. यह दिन शहीदों के बलिदान को याद करने का है. ऐसे में आइये सभी देशवासियों को यहां से भेजें ढेर सारी शुभकामनाएं…
Happy Independence Day: बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में

आजादी की कभी शाम न होने देंगे
शहीदों की कुर्बानी बदनाम न होने देंगे
बची हो जब तक एक भी बूंद लहू की रगों में
तब तक भारत मां का आंचल नीलाम ना होने देंगे।
Happy Independence Day!
15 August 2021: मजहब बीच में न आए कभी…

दोस्ताना इतना बरकरार रखो कि,
मज़हब बीच में न आए कभी,
तुम उसे मंदिर तक छोड़ दो,
वो तुम्हें मस्जिद छोड़ आए कभी !
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं !!!
स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं: भारत शांति प्रेम की देता शिक्षा…

गंगा, यमुना, यहां नर्मदा
मंदिर, मस्जिद के संग गिरजाघर,
भारत शांति प्रेम की देता शिक्षा,
मेरा भारत सदा सर्वदा।
स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
Swatantrata Diwas: दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएँगे…

दिन दूर नहीं खंडित भारत को पुनः अखंड बनाएँगे
गिलगित से गारो पर्वत तक आजादी पर्व मनाएँग
उस स्वर्ण दिवस के लिए आज से कमर कसें बलिदान करें
जो पाया उसमें खो न जाएँ, जो खोया उसका ध्यान करें
Happy Independence Day:फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई…

फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई,
हम उन शहीदों को प्रमाण करते हैं
जो मिट गए देश पर, हम उनको सलाम करते हैं
– स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो
Happy Independence Day Quotes: दे सलामी इस तिरंगे को…

दे सलामी इस तिरंगे को
जिससे तेरी शान है
सिर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है।
जय हिंद! स्वतंत्रता दिवस की बधाई!
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए