Happy Hartalika Teej 2020 Wishes, Images, Quotes, Status : आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं..सुहागिनों का पवित्र त्योहार हरतालिका तीज शुरू, यहां से भेजें शुभकामना भरे संदेश
Happy Hartalika Teej 2020 Wishes, Images, Quotes, Status, Messages, sms, Pics, cards, gif : हरितालिका तीज व्रत आज यानी 21 अगस्त दिन शुक्रवार को मनाया जाना है. नहाय खाय के साथ इस पर्व की शुरूआत हो चुकी है. आपको बता दें हरतालिका तीज व्रत भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं. इस दिन वे भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं. कई महिलाएं कोरोना और लॉकडाउन के बीच भी फास्टिंग में रहकर भी यह निर्जला व्रत करने वाली हैं. ऐसे में आइये सभी सुहागिनों को यहां से भेजें ढ़ेर सारी शुभकामनाएं….
Hartalika Teej 2020 : तीज व्रत की महिमा न्यारी..
शंकर भगवान को पूजें,
पार्वती को पूजे मिले उनका आशीर्वाद
तीज व्रत की महिमा न्यारी,
महिलाएं रहें सुखी होवें पूरे काज
Hartalika Teej 2020 : सौभाग्यवती महिलाएं..
कथा सुनी जब शिव-पार्वती की,
मन हुआ विभोर
करने लगीं सौभाग्यवती महिलाएं,
व्रत को चहुंओर
Hartalika Teej 2020 : तीज पर गाएं शिव-पार्वती महिमा..
तीज पर गाएं शिव-पार्वती महिमा,
मन में हो खुशियां ही खुशियां
पधारें घर में भगवान हमारे,
तर जाएं सब दुखिया ही दुखिया
Hartalika Teej 2020 : भगवान का लें आशीर्वाद….कथा सुनें..
चलो चलों मां की महिमा गाएं और भगवान का लें आशीर्वाद,
इतना सब करते हुए कथा सुनें और भगवान करें सबको आबाद
Hartalika Teej 2020 : गाएं तीज के गीत..
गाएं तीज के गीत, गाएं सावन के गीत,
मन में हो हर्ष एवं बिखरे खुशियों के मीत
मिलें तो हंस के मिलें, देखें तो खुशियों से देखें,
आए सौभाग्य मिलें तो दिल खिले
Hartalika Teej 2020 : आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं..

आपका तप रंग लाए
यमां अपना आर्शीवाद बरसाएं
आप के घर खुशहाली आए
और आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं
हैप्पी हरतालिका तीज
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए