Happy Govardhan Puja Wishes: खुशियों और भक्ति से सजे आपके घर के द्वार, गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर भेजें अपनों को यहां से शुभकामनाएं
Happy Govardhan Puja Wishes
Happy Govardhan Puja Wishes: गोवर्धन पूजा के खास मौके पर भेजें इस आर्टिकल के माध्यम से अपनों को शुभकामनाओं का संदेश.
Happy Govardhan Puja Wishes: आज 22 अक्टूबर को पूरे देश में गोवर्धन पूजा का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और गोवर्धन पर्वत की पूजा के लिए प्रसिद्ध है. गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन घरों में स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर भगवान को अर्पित किए जाते हैं. पौराणिक कथा के अनुसार, जब इंद्रदेव ने अपने गुस्से से गांव के लोगों पर तेज बारिश की थी, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपने छोटे हाथों से पूरे गोवर्धन पर्वत को उठाकर लोगों को बारिश से बचाया था. इस दिन हर घर में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और भगवान को अर्पित करते हैं. गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर भेजना चाहते हैं सुंदर संदेश तो इस आर्टिकल के जरिए शेयर करें अपनों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं.
गोवर्धन पर्व की ढेरों शुभकामनाएं!
आपके घर में प्रेम और आनंद की बारिश हो,
श्री कृष्ण जी का आशीर्वाद सदा आपके साथ रहे.

कृष्ण जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे,
गोवर्धन पूजा की ढेरों शुभकामनाएं!

गोवर्धन की परिक्रमा करें, कृष्ण की भक्ति में लीन हो और खुश रहें.
इस गोवर्धन पूजा पर आपके सपने साकार हो,
जीवन में खुशियां छा जाएं.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

इस गोवर्धन पूजा पर खुशियां छा जाएं,
सभी दुख दूर हों और सुख बढ़े,
कृष्ण की भक्ति जीवन में आनंद भर जाए,
गोवर्धन पूजा की मंगलकामनाएं!

श्री कृष्ण की लीलाओं जैसी मिठास जीवन में बनी रहे,
गोवर्धन की परिक्रमा से मन में शांति आए,
हर दिन आपके लिए खुशियों भरा हो.
गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई! भगवान कृष्ण की भक्ति में आपका मन हमेशा शांत और खुश रहें.
ये भी पढ़े: आज गोवर्धन पूजा पर क्या करें और क्या नहीं, जानें श्रीकृष्ण की कृपा पाने के सही उपाय
ये भी पढ़े: Govardhan Puja Shubh Muhurat: इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, मिल सकता है विशेष लाभ
ये भी पढ़े: गोवर्धन पूजा पर भगवान श्री कृष्णा को करें प्रसन्न, भोग के लिए तैयार करें अन्नकूट का प्रसाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










