Happy Friendship Day 2021: कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरूआत, जानें थीम, महत्व और इतिहास

Updated at : 01 Aug 2021 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
Happy Friendship Day 2021: कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरूआत, जानें थीम, महत्व और इतिहास

Happy Friendship Day 2021, History, Theme, Significance: दोस्तों के लिए विशेष रूप से मनाया जाने वाला दिन फ्रेंडशिप डे इस बार भारत में 01 अगस्त यानी आज है. हर साल यहां इसे अगस्त के पहले महीने में मनाने की परंपरा है. जबकि, दुनिया के अन्य देशों में इसे अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है.

विज्ञापन

Happy Friendship Day 2021, History, Theme, Significance: दोस्तों के लिए विशेष रूप से मनाया जाने वाला दिन फ्रेंडशिप डे इस बार भारत में 01 अगस्त यानी आज है. हर साल यहां इसे अगस्त के पहले महीने में मनाने की परंपरा है. जबकि, दुनिया के अन्य देशों में इसे अलग-अलग दिन सेलिब्रेट किया जाता है.

ऐसे आधिकारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशीप डे 30 जुलाई को मनाने की परंपरा शुरू हुई थी. आइये जानते हैं क्यों हुई इस दिन की शुरूआत, क्या है इस बार का थीम और फ्रेंडशीप डे का महत्व…

फ्रेंडशिप डे का इतिहास

सबसे पहले फ्रेंडशिप डे साल 1958 में मनाया गया था. खबरों की मानें तो एक बार अमेरिकी सरकार द्वारा एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. जिसका एक बहुत प्यार करने वाला दोस्त भी था. यह घटना अगस्त महीने के पहले रविवार को घटी थी. जैसे ही दोस्त करने मरने की सूचना उस व्यक्ति के कानों तक पहुंची, उसने आत्महत्या कर ली. तब से अमेरिकी सरकार ने इस दिन को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने की घोषणा की.

फ्रेंडशिप डे मनाने का कारण

दरअसल, फ्रेंडशीप डे मनाने के पीछे एक मात्र कारण है बिना लिंग, धर्म और जाति की परवाह किए दोस्ती के रिश्ते का जश्न मनाना. कहा यह भी जाता है कि अपने साथियों के साथ डॉ रेमन ने एक डिनर के दौरान सबसे पहले फ्रेंडशिप डे मनाने का आइडिया दिया था.

फ्रेंडशिप डे का महत्व

  • दोस्ती इमानदारी से निभाने वाला एक रिश्ता है.

  • फ्रेंडशीप डे का दोस्तों को बेसब्री से इंतजार रहता है.

  • इस दिन दोस्त एकजुट होकर खुशी मनाते हैं.

  • एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधते है, कार्ड गिफ्ट करते हैं.

Also Read: Happy Friendship Day 2021 Wishes, Images, Quotes:इस फ्रेंडशिप डे अपने दोस्तों को यहां से भेजें प्यार भरे संदेश
दुनिया भर में कहां किस तारीख को मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे

  • संयुक्त राज्य अमेरिका: 15 फरवरी को

  • कोलंबिया: मार्च के दूसरा शनिवार को

  • वेनेजुएला: 14 जुलाई को

  • मेक्सिको: 14 जुलाई को

  • एस्टोनिया: 14 जुलाई को

  • पाकिस्तान: 19 जुलाई

  • इक्वाडोर: 14 जुलाई को

  • ब्राजील: 20 जुलाई

  • अर्जेंटीना: 20 जुलाई

  • उरुग्वे: 20 जुलाई

  • स्पेन: 20 जुलाई

  • बोलीविया: 23 जुलाई

  • फिनलैंड: 30 जुलाई

  • भारत: अगस्त के पहले रविवार को (इस साल 01 अगस्त को)

  • मलेशिया: अगस्त का पहला रविवार को

Also Read: Friendship Day 2021: 01 अगस्त को फ्रेंडशिप डे, कैसे हुई थी इस दिन की शुरूआत, जानें इतिहास, महत्व व कोट्स

Posted By: Sumit Kumar Verma

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola