Hair Care Tips: बालों का झड़ना होगा बंद और बढ़ने की रफ्तार भी होगी दोगुनी, घर पर तैयार करें मसाला हेयर ऑइल

Updated:
विज्ञापन
Hair Care Tips: बालों का झड़ना होगा बंद और बढ़ने की रफ्तार भी होगी दोगुनी, घर पर तैयार करें मसाला हेयर ऑइल

Pic Credits: Istock

Hair Oil for Growth: अगर आप अपने बालों के झड़ने की वजह से परेशान हैं तो ऐसे में आपको अपने घर पर ही इस ऑइल को तैयार करके इसका इस्तेमाल करना चाहिए.

विज्ञापन

Hair Care Tips: हम सभी चाहते हैं कि हमारे बाल लंबे, घने और खूबसूरत बने रहें. अपने इस ख्वाब को पूरा करने के लिए अक्सर हम कई तरह के तरीकों और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. कई बार ये प्रोडक्ट्स काम तो कर जाते हैं लेकिन, कई बार ये प्रोडक्ट्स और तरीके हमारे किसी भी काम नहीं आते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने बालों के झड़ने की वजह से परेशान हो चुके हैं. आज हम आपको आपके ही किचन में मौजूद कुछ ऐसे मसालों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप एक बेहद ही ताकतवर ऑइल तैयार कर सकते हैं. इस तेल की मदद से आप अपने बालों को झड़ने से भी रोक सकेंगे और इसके साथ ही आपके बाल दोगुनी तेजी से बढ़ने भी लगेंगे. चलिए जानते हैं इसे तैयार करने का तरीका.

इन मसालों की पड़ेगी जरुरत

अगर आप अपने बालों के बढ़ने की रफ्तार को बढ़ाने के साथ ही उसे झड़ने से रोकना चाहते है तो ऐसे में आपको आपके किचन में मौजूद करी पत्ता, मेथी, सफेद तिल और लौंग की जरुरत पड़ेगी. इन चीजों के अलावा भी आपको कुछ अन्य चीजों की जरुरत आपको पड़ेगी. चलिए जानते हैं इस पावरफुल हेयर को कैसे तैययर कर सकते हैं इसके बारे में जानते हैं.

Als Read: अंडा या नारियल तेल, बालों के लिए क्या है बेहतर?

Also Read: Hair Care Tips: आपके बालों को झड़ने से रोकेगा अंडा, जानें क्या है इस्तेमाल करने का सही तरीका

इन चीजों की भी पड़ेगी जरुरत

अगर आप इस हेयर ऑइल को तैयार करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको 20 से 25 नीम की पत्तियां, 20 से 20 करी पत्तियां, एक कटोरी मेथी के दाने, 7 से 8 लौंग, दो बड़े चम्मचों में सफेद तिल, एक कटोरी नारियल का तेल और एक चम्मच कैस्टर ऑइल की जरुरत पड़ेगी.

इस तरह तैयार करें हेयर ऑइल

इस तेल को तैयार करने के लिए आपको सबसे पहले एक पैन को लेकर उसे अच्छी तरह से मध्यम आंच में गर्म कर लेना है. अब आपको इसमें करी पत्ते, नीम के पत्ते, लौंग, मेथी और सफेद तिल को डालकर अच्छी तरह से पीसकर एक पाउडर तैयार कर लेना है. अब आपको एक कांच की बोतल लेकर उसमें कैस्टर ऑइल और नारियल के तेल को डालकर अच्छी तरह से मिला लेना है. अब आपको इसे कपड़े से ढक लेना है और करीबन तीन दिनों तक के लिए ऐसे ही छोड़ देना है. अब आप इसका इस्तेमाल अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए कर सकते हैं. आपको इस हेयर ऑइल का इस्तेमाल रात को सोने से पहले या फिर नहाने से कुछ देर पहले अपने स्कैल्प पर करना है.

Also Read: Hair Care Tips: हेयर ऑइल्स से जुड़ी झूठी बातें जिनके बारे में जानना आपके लिए जरूरी

Disclaimer: ये आर्टिकल जानकारियों के आधार पर तैयार की गयी है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इन नुस्खों की पुष्टि नहीं करता है. अगर आपको किसी भी तरह की समस्या है तो आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola